माँ अपने बच्चे को 5 रानियों वाली कहानी सुना रही थी….!
इतने में बच्चे ने अपनी माँ से कहा-
मुझे भी पांच शादियाँ करनी है….!
1 खाना बनायेगी…!1 मुझे गाना सुनायेगी….!
1 घर का ध्यान रखेगी….! 1 मुझे नहलायेगी….!

इतने में माँ बोली- और 1 तुझे सुलायेगी….!
बेटा बडी़ मासूमियत से बोला- नहीं माँ….
मैं उनके पास नहीं सोऊँगा….!
मैं तो आपके पास ही सोऊंगा….!
माँ की आँखों में आंसू आ गये- जुग जुग जियो मेरा लाल…!

लेकिन बेटा वो पांचो किसके साथ सोयेगी….?
बेटा- वो पापा के पास सो जाएंगी….!
इस बार पापा की आँखों में आँसू थे…
जुग जुग जियो मेरा लाल….!!

लड़की- जानू मैं तुमसे नाराज हूँ….!
लड़का- क्यों डार्लिंग…..?
लड़की- क्योंकि तुम बहुत गंदे हो…..!
लड़का- मैंने क्या किया जान…..?
लड़की- तुम मुझे मनाते भी नहीं हो….!
लड़का- तू क्या दिवाली है जो मनाऊँ….!!

 

 

यात्री ट्रेन से उतरा, उसने संता से पूछा-
यह कौन-सा स्टेशन है भाई…..?
संता हंसा, और जोर से हंसा….!जोर-जोर से हंसा…..
हंसते हंसते लोट पोट हो गया…!
और बड़ी मुश्किल से अपने आपको
संभालते हुए बोला-अबे गधे, ये रेलवे स्टेशन है….!!

 

भिखारी (आदमी से )- भगवान के नाम पर कुछ दे दो साहब….!
चार दिन से कुछ नहीं खाया….!
आदमी 500 का नोट निकालते हुए बोला- 400 खुले है….?
भिखारी- हां….. जी साहब है….!
आदमी- तो उससे कुछ लेकर खा ले….!!

पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है-
एक डबल रूम चाहिए….!
होटल मैनेजर- लेकिन सर आप तो अकेले हैं….?
पप्पू- हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं….!
तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड….
खामोशी को एंजॉय करूं….!!

एक औरत ने टैफिक सिग्नल तोड़ दिया….!
पुलिसवाला- रुको….!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं….!
पुलिसवाला- आहा…. इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालो से था….!
चलो… अब… लिखो…
मैं कभी टैफिक सिग्नल नही तोडूंगी 100 बार……!!

पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती….
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें….!
पति- मैं भी यही सोचता, काश तुम न्यूज पेपर होती….
तो मुझे रोज नयी तो मिलती….!!


एक लड़की ने बस स्टॉप पर एक हैंडसम लड़के को देखा….
और मोहित होकर बोली- I LOVE YOU….!
लड़के ने लड़की के सर पर उसी का दुपट्टा रखा….
और बोला-
राम का नाम जपा करो….!
प्यार मुहब्बत में कुछ नहीं रखा….!

इस कागज़ पर गायत्री मंत्र लिखकर दे रहा हूँ….
इसे सोने से पहले रोज पढ़ लिया करो….!
लड़के ने कागज़ लिखकर लड़की को पकड़ाया बस आई और वो निकल गया….!
शर्मिन्दा लड़की ने कागज़ खोलकर देखा तो….
उसमे लिखा था-

अक्ल की अंधी, पिटवाएगी क्या…..?
पीछे मेरी बीवी खड़ी थी…..!
ये मेरा मोबाइल नंबर है…!
सेव कर ले….. फोन पर बात करेंगे…. और हाँ…
I LOVE U 2….!!

 

एक वृद्ध सज्जन ने एक कम्पनी के दफ्तर में जाकर मैनेजर से कहा-
आपके दफ्तर में मेरा लड़का काम करता है….
क्या मैं उससे मिल सकता हूं……?
मैंनेजर ने उसे गौर से देखा और कहा-
खेद है कि आप देर से आये….!
आपका अंतिम संस्कार करने के लिए….छुट्टी लेकर अभी-अभी गया है….!!

संता अपने दोस्त को समझा रहा था…..!
जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं…..!
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं….!
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें ‘पतिदेव’ कहते हैं…..!!

 

By Akash