दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसे चुटकुले न पसंद हो। हसंना सभी को पसंद होता है, इससे आप फौरन अच्छा महसूस करते हैं, आपके दिल को शांति तो मन को सुकून पहुंचता है। यहां तक कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि हंसने से हमारे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और आप लंबी उम्र जी सकते हैं। हंसी शरीर का ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाती हैं और हमारे दिल को हेल्दी रखती है। हमारे दिमाग़ को स्ट्रेस और तनाव से कुछ देर राहत भी मिलती है।

एक औरत अपने पति की कब्र पर पंखा झल रही थी।
राह चलते पंडित जी उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गया।
उसने पास जाकर कहा- बहन जी,
अब तो यह मर गया है।
अब इस पर पंखा झलने से क्या फायदा ?

औरत ने ठंडी सांस लेकर कहा- मैं इस कब्र
को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं
क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए,
औरत दूसरी शादी नहीं कर सकती !!!

लड़का-एक किस कर लूं क्या..लड़की-नहीं पहले मेरी बात सुनो
लड़की-जानू मुझे नया लैपटॉप दिला दो ना
लड़का-क्यों पुराना वाला कहां गया
लड़की-पुराना वाला नया फोन दिला रहा है
लड़का अब तक बेहोश है।

दो पागलों ने पागलखाने से भागने का प्लान बनाया ,
पहला-कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर बांध देंगे
और भाग जायेंगे,दूसरा -हां आइडिया अच्छा है,
अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए ,

देखा-गेट खुला था चौकीदार गायब था
पहला-अरे यार ये चौकीदार कहां गया, साला अगर वो होता तो
हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे ,
दूसरा-कोई नहीं यार चलो कल try करते हैं

लड़की देखने आए रिश्तेदार पैर छूने पर पापा की परी को 500 रुपये देकर प्यार से बोला…
रिश्तेदार-आगे का क्या प्लानिंग है बेटा…
पापा की परी मुस्कुरा कर बोली- शाम में ही पता चलेगा…
रिश्तेदार-शाम में क्यों…पापा की परी-अभी तक तो 500 जमा हुए हैं…अगर कोई और 500 देता है
तब तो नाइट में अंग्रेजी चलेगी…
अगर और 500 नहीं मिले तो देसी से ही काम चलानी पडे़गी…

एक महिला वकील के पास जाकर बोली।
“मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।”
वकील: क्यों अभी आठ दिन पहले ही तो मैंने
आप दोनों का तलाक करवाया है। फिर वापस शादी क्यों?
महिला: वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं, और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।

 

लड़का: हेलो, कौन?लड़की: हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का: कौन हो आप?
लड़की: तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का: सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की: इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।

 

बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में गोलू बोला…
गोलू- प…प…प…प्रिया…तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है…
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली…सूरत देखी है?
गोलू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।

 

लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता।
घर वाले नहीं मान रहे।
लड़की- तुम्हारे घर में कौन-कौन है।?
लड़का- एक बीवी और 2 बच्चे।

ट्रेन में चढ़ गए और 2 रह गए..लोगों ने कहा वैलडन
दोस्त बोले क्या ख़ास वैलडन- चढ़ना तो उन्हें था………..हम तो छोड़ने आये थे।
पड़ोसी यार तेरे घर से हर दिन हंसने की आवाज आती है।
इस खुशहाल जीवन का क्या राज है?
दूसरा आदमी- मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है, लग जाए तो वो हंसती है और न लगे तो मैं

 

By Akash