बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इन सितारों के साथ-साथ उनके जीवन से जुड़े अन्य सदस्य भी काफी अधिक खबरों सुर्खियों में नजर आते हैं| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही जाने-माने सितारों की भांजियों से मिलाने जा रहे हैं जिनके ऊपर ना केवल ये सितारे जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं बल्कि इनका ये सितारे ख़ासा ख्याल भी रखते हैं| तो चलिए हम आपको एक एक करके मिलाते हैं इन बॉलीवुड सितारों की भांजियों से …

आरती, रागिनी, और सौम्या

लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के शानदार अभिनेता गोविंदा का है जो एक दो नहीं बल्कि कुल 3 भाइयों के चहीते मामा है| गोविंदा की इन तीनों भांजियों की बात करें तो इनके नाम आरती, रागिनी और सौम्या है| बता दे यह सभी अपने मामा की तरह बॉलीवुड में भी नजर आ चुके हैं और अपने फिल्मी करियर में इन्होंने काफी सफलता भी हासिल की है|

गोविंदा की दूसरी भांजी रागिनी की बात करें तो सीरियल ससुराल गेंदा फूल में नजर आ कर इन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी और इसके साथ साथ उन्हें इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज और गैंगस ऑफ़ हसीपुर जैसे शोज़ मैं भी देखा जा चुका है| वह इसके अलावा इनकी तीसरी भांजी सौम्या एक एडवरटाइजिंग कंपनी का हिस्सा रह चुकी हैं|

नव्या नवेली नंदा

नव्या नवेली नंदा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी हैं| नव्या की बात करें तो अपने मामा अभिषेक बच्चन के साथ ये काफी इंजॉय करती हैं और मामा अभिषेक भी इनके ऊपर जमकर प्यार लुटाते है| नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर भी आज काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और इन्हें लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है के आने वाले वक्त में नव्या बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकती हैं| हालाँकि अभी तक माँ श्वेता नें इस बार पर कोई भी बात नही कही है|

इनाया

पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान ने कुणाल खेमू संग शादी रचाई है और इस शादी से सोहा एक बेटी की मां भी बनी है| बता दे सोहा की इस बेटी का नाम इनाया खान है जो के दिखने में बेहद प्यारी और काफी शरारती हैं| बता दे अभिनेता सैफ अली खान के लिए इनाया उनकी इकलौती भांजी हैं| और ऐसे में सैफ ना केवल अपनी इकलौती भांजी का काफी ख्याल रखते हैं बल्कि कई बार उनके साथ मस्ती करते भी देखे जाते हैं| वहीँ अगर इनाया की कहें तो बीते कुछ दिनों से तैमूर की तरह ये भी अपनी क्यूटनेस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रही है|

अलीजेह अग्निहोत्री और आयत शर्मा

लिस्ट में आखरी नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है जिनकी कुल 2 बहने हैं| इनमें पहली बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री है दिन की बेटी का नाम अलीजेह अग्निहोत्री है| और इनके अलावा सलमान खान की मुंहबोली बहन अर्पिता खान की भी एक बेटी है जिसका नाम आयत शर्मा है| बता दे सलमान खान अपनी इन दोनों ही भांजियों पर जमकर प्यार लुटाते हैं और साथ ही जानकारी के लिए बताते चले के सलमान इन दोनों ही के जन्म के वक्त अस्पताल तक भी पहुंचे थे|

By Anisha