बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह बीते दिनों काफी अधिक सुर्खियों में देखने को मिली| साथ ही सोशल मीडिया पर भी नीतू को काफी अधिक ट्रेंड करते देखा गया और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम इसी विषय में बात करने जा रहे हैं और साथ ही आपको वह वजह बताने जा रहे हैं जिस वजह से नीतू इन दिनों सुर्खियों में नजर आई हैं| तो चलिए हम आपको इस पोस्ट के जरिये इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं…

दरअसल, बीते बुधवार के दिन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने पूरे कपूर परिवार के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और ऐसे में इस जन्मदिन की तस्वीरें भी देखने को मिली| बता दे नीतू कपूर किस बर्थडे पार्टी में कपूर परिवार के अधिकतर सदस्य देखने को मिले जिनमें बड़ों से लेकर बच्चों तक कई लोग शामिल हुए| जन्मदिन की पार्टी में ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर भी नजर आए जिनके साथ साथ उनकी दोनों बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पार्टी में शामिल हुई|

पर जन्मदिन की पार्टी में कपूर खानदान के अलावा भी कोई देखने को मिला जिसके बारे में किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था| दरअसल इस जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी देखने को मिली जिनके साथ बीते एक लंबे वक्त से नीतू कपूर के बेटे रणवीर कपूर रिलेशनशिप में है| साथ ही आलिया भट्ट के साथ-साथ उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी इस पार्टी में शामिल हुई|

इस दौरान इन सभी ने इस पार्टी को जमकर एंजॉय किया और इसके साथ साथ इन्होंने एक दूसरे के साथ ढेरों तस्वीरें भी क्लिक कराई| और ऐसे में अब जब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है तो यह बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं| और ऐसा काफी हद तक नॉर्मल भी है क्योंकि पार्टी में शामिल हुए अधिकतर चेहरे आज काफी मशहूर है और इस कारण सोशल मीडिया पर भी इनके लाखों की गिनती में चाहने वाले मौजूद हैं|

वहीं अगर नीतू कपूर की बात करें तो यह उनका 63वां जन्मदिन था| और इस जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड के कई जाने-माने और बेहद मशहूर सितारों के मैसेजेस और विशेज देखने को मिले| हालांकि नीतू कपूर के लिए ये उनका पहला जन्मदिन रहा जब शादी के बाद से ऋषि कपूर उनके जन्मदिन पर मौजूद नहीं रहे| हालांकि इतने सारे लोगों को जन्मदिन के मौके पर साथ देख नीतू ने भी खुद को काफी अच्छी तरह संभाला|

वहीँ अगर नीतू कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो इन्होंने काफी कम उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी| महज़ 6 साल की उम्र में नीतू ने फिल्म सूरज के जरिए फिल्म जगत में कदम रखा था और इसी फिल्म के बाद इन्हें गजब की लोकप्रियता भी मिली थी| इस फिल्म की कहे तो इसमें मुख्य अभिनेता के किरदार में राजेंद्र कुमार नजर आए थे और इसमें लीड एक्ट्रेस के किरदार में वैजयंती माला नजर आई थी|बता दे इस फिल्म के बाद नीतू को कई अन्य फिल्मों में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखा गया|

By Akash