हंसना हम सबके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है  और इसीलिए हमे हंसने मुस्कुराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए और  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है और हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है आइये शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

शबनम अंजान लड़को को फ़ोन करके परेशान
कर रही थी, लेकिन एक बार लड़के ने नंबर देख के पहचान लिया
वही रॉंग नंबर ,वाली लड़की है, फिर
लड़का–हेल्लो कौन?,शबनम–मैं पूनम और तुम कौन?
लड़का–मैं अमावस ,तो आज आ जाऊं क्या तुम्हें ग्रहण लगाने।

पप्पू परीक्षा में खाली बैठा हुआ था. कुछ भी लिख नहीं रहा था
टीचर- तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे?
पप्पू- कुछ आ नहीं रहा
टीचर- कुछ तो आ रहा होगा?
पप्पू- हां…. टीचर- क्या?
पप्पू- रोना…

पप्पू- भाभी हर वक्त घूंघट क्यों रखती है….?
चप्पू- क्योंकि उसका नाम प्रतिभा है….!
पप्पू- तो….?
चप्पू- तो मैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सबके सामने नहीं करता….!!

 

पति (पत्नी से)- प्रिये, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं….!
पत्नी- तो क्या मैं नहीं करती? मैं तो तुम्हारे लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती हूं…!
पति- पर तुम तो दिन रात मुझसे ही लड़ती रहती हो….!
पत्नी- जानू, तुम ही तो मेरी दुनिया हो….!!

 

एक दिन रघु अपनी बीवी के साथ बैठकर बातें कर रहा था…
बीवी (रघु से)- एक बात बताओ, तुमने शादी क्यों की….?
रघु- ऐसे ही मस्ती के लिए….
अच्छा तुम बताओ कि तुमने शादी क्यों की…?
बीवी (गुस्से में)- तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए…!!

 

फिल्म में शाहरुख़ काजोल को प्यार कर रहा था…..
पत्नी- देखो जी, शाहरुख़ काजोल को कितना प्यार कर रहा है…..!
पति- तो मैं क्या करूँ….?
पत्नी- तुम तो ऐसे प्यार नहीं करते…..?
पति- उसको प्यार करने का 50 लाख मिलता है…..!
तू 10 हजार दे…. उससे अच्छा करूँगा…..!!

कुछ लोग “धन” के नाम पर लड़ते हैं….!
कुछ “धर्म” के नाम पर तो कुछ…..
“जाति” के नाम पर लड़ते हैं….!
सिर्फ पति-पत्नी ही हैं जो….
नि:स्वार्थ भाव से बेवजह लड़ते हैं….!!

अध्यापक- “भाईचारा” शब्द का प्रयोग करते हुए…..
कोई वाक्य बनाओ….?
चिंटू- मैंने दूध वाले से पूछा….
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो….?
तो वह बोला- भाई चारा महंगा हो गया है….!!
दे थप्पड़….. दे थप्पड़…..!!

“रेलवे स्टेशन” मे लिखा था….

अंजान आदमी से कोई चीज ना लें…..!
बस फिर क्या था….?
हमने टिकट ही नही लिया….
अभी पिता जी थाने से छुड़वाकर लाए हैं….!!

 

लड़की बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से घूम रही थी….
बीच में एक जंगल आया….
बॉयफ्रेंड- हम थोड़ी देर यही रुकते हैं….!
लड़की- तुम कुछ ऐसी वैसी हरकत तो नहीं करोगे ना….?
बॉयफ्रेंड- नहीं….!
लड़की- तो रुकने का क्या फायदा…..!!

लड़की अपने बॉयफ्रेंड की बाँहों में लेती थी….
लड़का- कल तो तेरे पापा ने मुझे खाने पे बुलाया है….!
लड़की- सच्ची….?
लड़का- हाँ…. सुबह ही मिले थे आज तब बोले….!
लड़की- ओ हाँ, वो श्राद्ध खिलाने के लिए….
कौए नहीं मिल रहे थे ना इसलिए….!!

 

हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- यार मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर
परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है

By Akash