एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में लाफ्टर क्वीन के नाम से जानी जाने वाली बेहद मशहूर और जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह आज ना केवल अपने लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं, बल्कि इसके साथ-साथ उन्हें अक्सर खबरों और सुर्खियों में भी देखा जाता है| अगर भारतीय सिंह की बात करें तो, इन दिनों वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर अपने पैरंटहुड फेस को इंजॉय कर रही हैं और इसके साथ-साथ अपने इन हसीन लम्हों को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भी खूब शेयर कर रहे हैं|

बीते कुछ समय से भारतीय सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं, और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए भी देखा जा रहा है, जिनकी वजह से वह अपने फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है…

ऐसे में भारतीय सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने बेटे और भारतीय सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अब उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसके साथ साथ इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट करते हुए अपनी प्यारी प्यारी प्रतिक्रियाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

अगर भारतीय सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की बात करें तो, इसमें वह एक पिंक कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे लक्ष्य इस वीडियो में एक ब्लैक और वाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं, और इस दौरान उन्होंने एक बर्प क्लॉथ भी पहन रखा है|

वीडियो में भारतीय सिंह अपने बेटे पर खूब सारा प्यार लगाती हुई नजर आ रही हैं और उनके बेटे भी इस वीडियो में काफी काफी क्यूट अंदाज में कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं, जिस वजह से उनके एक्सप्रेशंस को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस वीडियो के बैकग्राउंड में किशोर कुमार द्वारा गाया गया गाना-’ मुन्ना बड़ा प्यारा अम्मी का दुलारा’ बज रहा है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल 2022 में बीती 3 अप्रैल की तारीख को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने लक्ष्य लिंबाचिया रखा है| लेकिन, प्यार से भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही अपने बच्चे को अक्सर गोला कहकर बुलाते हुए नजर आते हैं, जो कि बेहद क्यूट होने के साथ-साथ काफी अच्छा भी लगता है|

इसके साथ साथ आपको बताते चलें,भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बीते साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद आज अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद यह दोनों अब पेरेंट्स भी बन चुके हैं|

साथ ही अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही भारतीय सिंह ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रखा है और अभी के लिए वह सिर्फ अपने बेटे पर ध्यान देना चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक इस समय उनके लिए इससे अधिक जरूरी कोई और काम नहीं है| लेकिन, आने वाले दिनों में भारतीय सिंह जल्द ही कम बैक करने वाली हैं|

By Akash