हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज ऐसे कई स्टार किड्स हमारे बीच मौजूद हैं, जो फिर भी दुनिया से दूर होते हुए भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं और उन्हें किसी न किसी वजह से अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनते हुए देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही पॉपुलर स्टार किड से मिलाने जा रहे हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर है|

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे पॉपुलर स्टार किड होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर है, और इसके साथ-साथ शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं, जहां पर उन्हें अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है, और इन्हीं की वजह से कई बार वह चर्चाओं में बनी रहती हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें खुद उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है और अपनी उन तस्वीरों की वजह से अब शनाया कपूर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं|

दरअसल, शनाया कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ उनके नाना-नानी भी नजर आ रहे हैं| अपनी पोस्ट में शनाया कपूर ने कुल 5 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सबसे पहले तस्वीर में वह अपने नाना नानी के साथ गुरुद्वारा के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं| इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा की एक तस्वीर शेयर की है और फिर तीसरी तस्वीर में उन्हें एक बार फिर से अपने नाना नानी के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है| इसके बाद अगली तस्वीर में वह अपनी नानी के साथ लेटी हुई नजर आ रही हैं|

शनाया कपूर की इन तस्वीरों को अब ना केवल सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, बल्कि इसके साथ-साथ उनके लुक्स की भी लोग जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि इन तस्वीरों में शनाया कपूर एक सफेद कलर के सूट में नजर आ रही हैं| ऐसे में उनके पारंपरिक अंदाज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और उसके साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती की भी ढेरों तारीफे कर रहे हैं|

वहीं दूसरी तरफ, शनाया कपूर की नानी इन तस्वीरों में एक सफेद कलर के सूट में दिख रही है, और उनके नाना को इस दौरान एक टी-शर्ट और जींस में देखा जा सकता है| इन तस्वीरों में शनाया कपूर के साथ उनके नाना नानी भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं, जैसा कि आप खुद भी तस्वीरें उनके चेहरे पर देख सकते हैं|

आपको बता दें, शनाया कपूर आने वाले दिनों में जल्द ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म बेधड़क में नजर आने वाली हैं, जिसका प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जाएगा|

By Akash