एक लम्बे वक्त से स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में सिर्फ लडकों का ही दबदबा रहा है पर आज हमारे देश में कई लडकियाँ भी इस फील्ड में उभरती नजर आ रही हैं| और आज की हमारी यह पोस्ट भी ऐसी ही एक मशहूर कॉमेडियन के ऊपर है जो के कोई और नही बल्कि भारती सिंह हैं| भारती सिंह आज टीवी इंडस्ट्री में इस कदर नाम कम चुकी है के इनके चाहने वालों की गिनती भी लाखोमं करोडो में पहुँच चुकी है| ऐसे में आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको इन्ही से जुडी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं…

माता-पिता नहीं चाहते थे भारती का जन्म

अपने बचपन के दिनों में भारती नें कई कठिनाइयां झेली हैं और कुछ खबरों में ऐसी भी बातें सामने आ चुकी है के इनके माता पिता इनका जन्म तक नही चाहते थे| भारती ने बताया के उन दिनों समाज में दो बच्चों के जन्म के बाद तीसरे बच्चे के जन्म को लोग उतना सपोर्ट नही करते थे| और भारती से पहले ही इनके भाई और इनकी एक बहन का जन्म हो चूका था|

भारती नें आगे बताया के उनके पेरेंट्स उतने शिक्षित नही थे और ऐसे में उन्हें प्रेकोशन के बारे में भी उतनी जानकारी नही थी| आगे भारती ने बताया के उनकी माँ नें उन्हें अबो्र्ट करने के लिए कई तरह की जड़ी बूटियाँ भी खायी थी जो उन्हें हकीमों और कुछ लोकल डॉक्टर्स द्वारा सुझाई गयी थी| और किसी अच्छे डॉक्टर से भारती के माता पिता इसलिए संम्पर्क नही कर पाए क्योंकि उनके पास इतने अधिक पैसे नही थे| और इसी सब के साथ अंततः भारती का जन्म हो गया|

गरीबी में गुजरा भारती का बचपन

अपने बचपन के दिनों को लेकर भारती नें बताया के उनकी माँ अक्सर ऐसा कहा करती थीं के उनका एक बेटा और एक बेटी दोनों थे और ऐसे में भारती को तीसरी बेटी के रूप में जन्म देने का उनका कोइ इरादा नही था| हालाँकि उस वक्त इनकी माँ भी इस बात से अनजान थी के उनकी यह बेटी आगे चलकर ‘लाफ्टर क्वीन’ बनने वाली है|

वहीँ अपनी बॉडी को लेकर भारती नें कहा के बचपन से ही उनका वजन अन्य ब्च्चो से अधिक था और ऐसे में जीवन में हर मोड़ पर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पडती थी| बचपन के दिनों को लेकर भारती नें बताया के उनके वो दिन काफी गरीबी में गुज़रे थे और उनकी माँ भी उन दिनों लोगों के घर खाना बनाने जाया करती थी और इतना ही नही बल्कि भारती भी उन दिनों माँ के साथ ही जाया करती थी|

भारती नें आगे बताया के कैसे उन बड़े घरों में जाने के बाद वहां की नजर आने वाली चीज़ों को देख उनके मन में ऐसी इच्छा आती थी के उनके घर भी वो सभी चीज़े हो| आगे भारती नें बताया के वो भगवान का शुक्रगुज़ार हैं आज उनकी जिन चीज़ों की भी इच्छा थी वो लगभग हर चीज़ उनके पास मौजूद है|बता दें के इन्होने साल 2017 में 13 दिसंबर को हर्ष लिम्बाचिया संग शादी रचाई थी और आज इन दोनों की शादी हुए भी लगभग 3 साल हो चुके हैं|

 

By Akash