ग्लैमर की दुनिया में लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी पहचान रखने वाली बेहद मशहूर और जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है| भारती  सिंह की बात करें तो, वर्तमान समय में एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो के साथ-साथ कई अन्य फेमस कॉमेडी सीरियल्स में नजर आती हैं और इन्होंने इन्हीं शोज़ में काम करते हुए आज कॉमेडियन के रूप में अपनी एक तगड़ी पहचान बना ली है, जिस वजह से हमारे बीच आज भारती  सिंह के लाखों चाहने वाले भी मौजूद हैं|

भारती  सिंह आज सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, और यहां पर भी इनके फॉलोअर्स की एक लंबी लिस्ट मौजूद है और इसी वजह से भारती  सिंह आज सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं| भारती को सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है, और ऐसा ही एक भारती  सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, शेयर किए गए वीडियो में भारती  सिंह को चूल्हे पर रोटी बनाते हुए देखा जा सकता है और खास बात यह है कि इस वीडियो में भारती के साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आ रहे हैं| और यह दोनों इस वीडियो में बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं| इन्हीं तस्वीरों के जरिए भारती सिंह और हर्ष ने अपने फैंस को अपना फार्म हाउस दिखाने की भी कोशिश की है, जिसमें इनके फार्म हाउस की भी झलक देखने को मिल रही है|


जैसा कि हम सभी को पता है, के इन दिनों कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी तरह की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, ऐसे में भारती  सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अब एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अपने फार्म हाउस पर पहुंच चुके हैं, मुंबई के शहरी इलाके से दूर बाहरी एरिया में बना हुआ है|

तस्वीरों में भारती  सिंह को चूल्हे पर चिकन रोस्ट करते हुए देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने अपनी भी बना रखी है| इन तस्वीरों में भारती  सिंह बिल्कुल ही देसी लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी वह बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं| और बिल्कुल देसी अंदाज में उन्हें तस्वीर में जमीन पर बैठकर खाना बनाते हुए देखा जा सकता है|

बताते चलें, हर्ष और भारती ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फार्म हाउस का पूरा टूर कराया था और इस वीडियो को बनाते वक्त भी हर्ष और भारती को बेहद मजाकिया और मस्ती भरे अंदाज में देखा गया था| इसके अलावा बीते वक्त में भारती  सिंह ने यह जानकारी भी फैंस के साथ साझा की थी कि वह आने वाले दिनों में माँ भी बनने वाली हैं|भारती  सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और वहां अक्सर ही उन्हें अपनी असल जिंदगी से जुड़ी तमाम अपडेट्स शेयर करते हुए देखा जाता है|

By Anisha