अपनी शानदार कॉमेडी के दम पर आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुकी भारती सिंह को इंडस्ट्री में लाफ्टर क्वीन के नाम से जाना जाता है| भारती सिंह की कहे दो आज यह जिस मुकाम पर हैं उसे हासिल करने के लिए इन्होंने काफी संघर्ष किया है| दिक्कतों भरे वक्त और कठिन परिस्थितियों को पार करके इन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है| पर हम आपको बता दें के अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको भारती सिंह से नहीं बल्कि इनकी बहन से मिलाने जा रहे हैं जो के देखने में बिल्कुल अपनी बहन जैसी ही लगती हैं|

बता दे इन दोनों की बहनों के चेहरे एक दूसरे से काफी अधिक मिलते हैं और कई बार तो किसी नये शख्स के लिए इन दोनों को पहचान पाना भी मुश्किल होता है| तो चलिए हम आपको भारती सिंह की बहन से मिलाते हैं और आपको इन दोनों बहनों की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं|

भारती सिंह की बहन पिंकी

सबसे पहले अगर भारती सिंह की बहन की बात करें तो हम आपको बता दें के उम्र में भारती की बहन पिंकी उनसे बड़ी हैं| यह दोनों बहने जुड़वा तो नहीं है लेकिन अगर पहली नजर में कोई नहीं देखता है तो शायद वह उन्हें जुड़वा बहनों के रूप में ही देखने वाला है| इसके अलावा हम आपको बता दें भारती सिंह की बहन पिंकी भी असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और एक बेटी की मां भी हैं|

फैंस को हो जाता है धोखा

हमने आपको बता रखा है यह दोनों ही बहने दिखने में काफी हद तक एक जैसी ही लगती हैं| ऐसे में कई बार भारती के फैंस भी बहन पिंकी को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं| हालांकि असल में पिंकी की उम्र भारती से काफी अधिक है| यह दोनों की बहनें असल जिंदगी में एक दूसरे के काफी करीब हैं और अक्सर ही यह दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरों में भी नजारा जाती हैं| इसके अलावा यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं|

सोशल मीडिया पर देखी जा चुकी है दोनों की साथ की तस्वीरे

बात करें अगर भारती सिंह और उनकी बड़ी बहन पिंकी सिंह की तो अक्सर इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आती हैं| यह दोनों बहने कई बार एक दूसरे के साथ तस्वीरों में नजर आ चुके हैं और अक्सर ही यह दोनों बहने अपनी शेयर की गई तस्वीरों के जरिए लोगों को कंफ्यूज करती देखी जाती हैं| और इसी कारण कई बार फैन्स इनकी तस्वीरों को काफी ज्यादा शेयर भी करते हैं|

भारती सिंह का सफर

वही अगर बात करें भारती सिंह के कैरियर की तो इसके लिए इन्होंने कई सालों तक मेहनत की है और काफी रिजेक्शंस झेलने के बाद आज इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है| बताते चलें के भारती सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से मिली है| जिसके बाद आज भारती सिंह कई बड़े कॉमेडी शो को होस्ट करती नजर आती हैं और आज देश में इनकी एक तगड़ी फैन फालोविंग भी बन चुकी है|

By Anisha