आज अगर भारतीय क्रिकेट की दुनिया से जुड़े सितारों की बात होती है तो इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम काफी ऊपर देखने को मिलता है| महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन और नीतियों के दम पर आज देश के लाखों लोगों के बीच अपनी तगड़ी पहचान बना ली है और इसी कारण आज देश में उनके चाहने वालों की संख्या भी लाखों में हो चुकी है|

बीते वक्त की कहे तो महेंद्र सिंह धोनी काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में देखे गए थे| दरअसल अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था और इसी के बाद इनके लाखों की संख्या में फैंस ने इस खबर को सोशल मीडिया सहित तमाम जगहों पर काफी वायरल कर दिया था| हालांकि अभी T20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं|

इसके अलावा कर बात करें अभी की तो क्रिकेट से दूरी बना चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खेती-बाड़ी के काम में लगे हुए हैं और कृषि के क्षेत्र में इन दिनों यह काफी मेहनत कर रहे हैं| हम आपको बता दें धोनी अपने रांची स्थित फार्म हाउस में ताजी सब्जियां उगाने का काम करवा रहे हैं और इसके साथ साथ खुद भी इस काम में ताकि मेहनत कर रहे हैं| साथ ही इन्हें देश के कई अन्य बड़े सब्जी मार्केट और खास तौर पर रांची सब्जी मार्केट में सप्लाई भी करा रहे हैं|

खास बात यह है कि अपने फार्म हाउस में धोनी इन सब्जियों को बिना किसी हार्ड और हानिकारक कीटनाशकों और खाद के पैदा कर रहे हैं| और इसी कारण स्वास्थ्य पर भी इनका सकारात्मक असर ही होने वाला है| ऐसे में इन दिनों कई बड़े सब्जी मार्केट में इन सब्जियों की डिमांड बढ़ रही है और लोग ही इन सब्जियों को लेना अधिक पसंद कर रहे हैं|

बात करें अगर धोनी के फार्म हाउस में गाय जाने वाली सब्जियों की तो इन दिनों अधिकतर कद्दू, ब्रोकली और कुछ अन्य हरी सब्जियां इन दिनों उगाई जा रही हैं| इन सब्जियों को भेजने के साथ-साथ धोनी की तस्वीर भी बाजार में भी जा रही है जिस वजह से इन सब्जियों की पहचान करना भी लोगों के लिए काफी आसान हो जा रहा है| बताते चलें के अभी बीते कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए धोनी की पत्नी साक्षी लाइव आई थी और इस लाइफ के दौरान उन्होंने अपनी तरह-तरह की फसलें लोगों को दिखाई थी|

इसके अलावा अगर बात करें धोनी के वर्क फ्रंट की तो हम आपको बता दें के आने वाले वक्त में धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल में नजर आने वाले हैं| मालूम हो के देश में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल को स्थगित कर दिए गए जिसे लेकर आप खबरें हैं के आने वाले वक्त में यह दोबारा से शुरू कर दिया जाने वाला है|

ऐसे में फैंस भी अपने चहीते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को खेल के मैदान में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं और बेसब्री से आईपीएल के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं|

By Akash