आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बेहद जानी-मानी और मशहूर कॉमेडियन के रूप में अपनी पहचान रखने वाली भारती सिंह टीवी जगत की कुछ सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटीज में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने अपनी दमदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से आज लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया है और यही कारण है कि आज भारती सिंह की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

आज भारती सिंह के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं और इसी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं| अगर अभी बीते कुछ समय पहले की बात करें तो, इसी साल अभी हाल ही में बीते कुछ महीनों पहले भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने घर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसके बाद से यह दोनों अक्सर खबरों और सुर्खियों में नजर आते रहते हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन्हें अक्सर सोशल मीडिया के जरिए खुद की और अपने बच्चे की तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है, जिन्हें कपल के फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है| आपको बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बच्चे का नाम वैसे तो लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा है, लेकिन दोनों प्यार से अपने बेटे को गोला कह कर बुलाते हैं, जो सुनने में भी वाकई काफी क्यूट लगता है|

ऐसे में अब जन्माष्टमी की खास मौके पर भारती सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम उनके शेयर किए गए इस वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, भारती सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य को बिल्कुल बालकृष्ण की तरह सजाया हुआ है और इस दौरान उनके बेटे बाल गोपाल के रूप में वाकई बहुत प्यारे दिख रहे हैं| जैसा कि आप वीडियो में देख ही सकते हैं, भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने बेटे को पीले रंग के कपड़े पहनाए हुए हैं, और उसके साथ साथ उन्होंने अपने बेटे के सिर पर बिल्कुल बाल गोपाल की तरह मोर पंख भी लगाया है|

इस दौरान भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे को गोद में उठाए हुए उनके साथ खेलते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारती सिंह के बेटे लक्ष्य भी इस वीडियो में खुशी से मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं| ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अब यह वीडियो कपल के फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसके साथ साथ इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस के बेटे लक्ष्य की क्यूटनेस की जमकर तारीफे भी करते हुए नजर आ रहे हैं|

बताते चलें, भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल 2022 में बीती 3 अप्रैल की तारीख को अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का स्वागत किया है, और ऐसे में इन दिनों ये कपल अपना पैरंटहुड फेज इंजॉय कर रहा है|

By Anisha