बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से अपनी पहचान रखने वाली इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, क्योंकि आज उनके कैरियर में बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हो चुकी हैं| ऐसे में वर्ल्ड वाइड आज प्रियंका चोपड़ा की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है, जिनके बीच किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती है|

अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, आज 18 अगस्त, 2022 की तारीख को एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और ऐसे में इस खास मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा को उनके लाखों फैंस के साथ साथ तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी अब एक्ट्रेस एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है|

ऐसे में इसी बीच अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा के 37वे बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अब काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें प्रियंका चोपड़ा द्वारा बीते साल 2019 में सोशल मीडिया के द्वारा शेयर किया गया था| और ऐसे में अपनी आज के इस पोस्ट के जरिए हम आपको प्रियंका चोपड़ा के उसी जन्मदिन की वायरल हो रही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं और उन्ही के बारे में बात करने जा रहे हैं…

सबसे पहले आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बीते साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिस वजह से कपल ने एक साथ काफी ग्रैंड पार्टी थ्रो की थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों ही काफी ऑसम लुक में नजर आए थे|

इस दौरान अगर एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो, उन्हें अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान एक ऑल रेड कलर की शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहने हुए देखा गया था, जिसपर रेड सीक्वंस वर्क किया गया था| इसके अलावा उनकी ड्रेस पर फ्रंट में कटआउट डिजाइन था और वेस्ट पर टाइंग बेल्ट था, जिसे पहने हुए प्रियंका चोपड़ा बेहद हॉट और ग्लैमरस अवतार में नजर आई थी|

अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया गया था कि प्रियंका चोपड़ा को अपनी उस बर्थडे पार्टी के दौरान 16Arlington ब्रैंड की ड्रेस पहने हुए देखा गया था, जिसकी कीमत तकरीबन 85 हजार रुपए थी| इस दौरान अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लाइट वेट इयररिंग्स और एक छोटा सा गोल्डन पर कैरी किया हुआ था, जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख रुपए बताई गई थी|

हालांकि, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा भले ही वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थी, पर यूएस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए भी वह सिंदूर लगाना नहीं भूली थी, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के भारतीय फैंस उनकी खूब तारीफें करते हुए भी नजर आए थे|

बताते चलें, प्रियंका चोपड़ा की उस बर्थडे पार्टी में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे और इस दौरान उनके हस्बैंड निक जोनस भी काफी शानदार और स्टाइलिश लुक में नजर आए थे|

By Anisha