बीते रविवार का दिन भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बुरा साबित हुआ दरअसल इस दिन भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली दुखद खबर सामने आई दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और उनके इस कदम से हर कोई हैरान और परेशान है| आकांक्षा दुबे के इस तरह से अचानक इस दुनिया को अलविदा कह जाने पर उनका पूरा परिवार सदमे में है भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी शोक में डूबे हुए हैं|

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की एक बेहद मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक थी जो कि इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा थी और तेजी से अपने करियर को आगे ले जा रही थी| अभी कुछ समय पहले ही आकांक्षा दुबे ने  भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपना एक पोस्टर शेयर किया था और वह उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली थी|

आकांक्षा दुबे फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी सक्रियता बनाए रखती थी और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर साझा करती थी|हालांकि अक्षरा दुबे अचानक से इस तरह का कदम उठा लेंगे इस पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है हर हर कोई उनके इस कदम से हैरान परेशान है|

बता दे आकांक्षा दुबे ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से 15 घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो में अक्षरा दुबे एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करती हुई दिखाई दे रही है|इस वीडियो में आकांक्षा दुबे ऑफ शोल्डर टॉप पहने हुए भोजपुरी गाने पर बेहद खूबसूरत अंदाज में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है और इस वीडियो में अदाकारा के चेहरे पर जो मुस्कुराहट देखने को मिल रही है उसे देखने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है की यह पोस्ट अक्षरा दुबे की जिंदगी का आखरी पोस्ट बन जाएगा

आखिरी पोस्ट पर श्रद्धांजलि दे रहे फैंस

जैसे ही सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे के गुजर जाने की खबर सामने आई वैसे ही उनके तमाम फैंस उनकी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकर उनकी इस आखिरी पोस्ट को देख रहे हैं और इस पर कमेंट करके एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं| गौरतलब है कि बीते रविवार को आकांक्षा दुबे का वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में पार्थिव शरीर मिला था और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की इस उभरती हुई एक्ट्रेस का इस तरह से अचानक ऐसा कदम उठाना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं और वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है| भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी अक्षरा दुबे के इस कदम से काफी हैरान परेशान है |


खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थी और इस दौरान उन्होंने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मैसेज भी किया था और उनसे पूछा था कि क्या वह वाराणसी में है| वही आकांक्षा  दुबे के गुजर जाने के बाद अक्षरा सिंह ने खुद उनका यह मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके बाद से ही लोग आकांक्षा दुबे को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं और वही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी उनके लिए आवाज उठाई है|

By Anisha