अभी हाल ही में गुजरे कुछ समय में टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के ऐसे कई सितारों की जोड़ी हमारे बीच मौजूद हैं, जिनके घर पर किलकारियां गूंजी हैं और ऐसे में अब यह सितारे अपनी जिंदगी के सबसे हसीन पैरंटहुड फेस में जा चुके हैं| इन्हीं कपल्स में अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक और फेमस कपल शामिल हो चुका है, जो कि कोई और नहीं बल्कि एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु है|

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बात करें तो, आज इन दोनों का नाम इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर और चर्चित कपल्स में भी शामिल है, जिनके फैंस आज ना केवल इनसे जुड़ी अपडेट्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं बल्कि इसके साथ-साथ आज इन्हे भी अपने फैंस के साथ काफी क्लोज़ली कनेक्टेड रहते हुए देखा जाता है और यह दोनों अक्सर अपने चाहने वालों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को भी शेयर करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फैंस के साथ एक ऐसी ही बड़ी खुशखबरी साझा की है, जिसकी वजह से लगातार यह कपल खबरों और सुर्खियों में बना हुआ है| करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने इसी 12 नवंबर, 2022 की तारीख को एक बेटी का स्वागत किया है, और उसके बाद सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दोनों ही सितारों ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए यह अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर की थी|

वही अब बेटी के पेरेंट्स बन जाने के बाद इन दोनों की पहली झलक सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है| दरअसल, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को अपनी पत्नी बिपाशा बसु और बेटी के साथ हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों अपनी नन्हीं परी को घर ले जाते हुए नजर आए थे और यहां से सामने आई इन दोनों की लेटेस्ट फोटोज़ अब फैंस के बीच भी छाई हुई हैं|

सामने आई तस्वीरों की बात करें तो, इनमें मां बन चुकी एक्ट्रेस बिपाशा बसु जहां एक ब्लैक और वाइट पैटर्न वाली ड्रेस पहने हुए सनग्लासेस लगा कर हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पिता बन चुके करण सिंह ग्रोवर एक ऑल ब्लैक आउटफिट पहने हुए काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं| अपनी नन्ही सी जान को बिपाशा बसु ने एक पिंक कलर की टॉवल में कैरी किया है|

इस दौरान कपल के चेहरे पर अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने की खुशी साफ तौर पर झलक रही है, जैसा कि आप खुद भी दोनों को स्माइल करते हुए देख सकते हैं| करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इस दौरान काफी कूल लुक में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं, और खास तौर पर इस दौरान पिता बनने के बाद करण की खुशी देखते ही बन रही है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में अपनी शादी के तकरीबन 6 साल बाद, साल 2022 में दोनों ने पैरंट्स बनने का फैसला लिया है|

By Akash