हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज ऐसे कई बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल्स मौजूद हैं, जिनकी जोड़ी आज अक्सर ही मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती है और इसके साथ साथ इन्हें अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है| अपनी आज की इस पोस्ट में हम इंडस्ट्री के एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु हैं|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो, अभी हाल ही में दोनों ने अपने घर पर एक बेटी का स्वागत किया है, जिसके बाद दोनों ही सितारे इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत और हसीन पैरंटहुड फेज को इंजॉय कर रहे हैं| आज बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी और अपनी नन्ही लाडली की तस्वीरें भी साझा करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बेहद क्यूट और प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो अब कपल के फैंस के बीच काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है और उसके साथ-साथ इस वीडियो पर अब खूब जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं|

दरअसल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने घर पर ही अपनी बेटी का एक वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है और ऐसे में अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के इस सेलिब्रेशन को कपल ने केक काटते हुए सेलिब्रेट किया है| इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं, जैसा कि आप वीडियो में खुद ही देख सकते हैं, जिसमें ना केवल अपनी बेटी के फर्स्ट मंथ बर्थडे की खुशियां कपल के चेहरे पर साफ तौर पर नजर आ रही हैं बल्कि इसके साथ साथ दोनों ही अपनी बेटी के लिए बेहद प्यार से बर्थडे सॉन्ग गाते हुए भी नजर आ रहे हैं|

देखे विडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इस वीडियो में अगर कपल के लुक्स की बात करें तो, इसमें एक तरफ जहां बिपाशा एक लाइट ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ करण सिंह ग्रोवर इस वीडियो में एक ब्लैक कलर की प्रिंटेड टीशर्ट पहने हुए हमेशा की तरह काफी कूल और हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं| इस दौरान वीडियो में करण सिंह ग्रोवर यह बताते हुए भी नजर आ रहे हैं कि यह उनकी बेटी का 1 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन है|

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है-’और इसी तरह हमारी देवी 1 महीने की हो गई| उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने देवी को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है| हम सभी बहुत आभारी हैं| दुर्गा दुर्गा …’

बिपाशा बसु द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर उनके साथ साथ करण सिंह ग्रोवर के फैंस भी खासा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए फैंस कपल की बेटी को पहले महीने के जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए प्यार बरसाते भी नजर आ रहे हैं|

By Akash