हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जमाने में जहां देसी गर्ल के नाम से अपनी पहचान रखती थी. वहीं आज एक्ट्रेस एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, जिनकी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग मौजूद है और ऐसे में प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से आज अक्सर ही सुर्खियों में भी छाई रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, अपनी शादी के बाद से भले ही एक्ट्रेस अपने देश से दूर हो चुकी हैं और अपने पति निक जोनस और फैमिली के साथ अमेरिका में ही शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन आज भी कई बार काम के सिलसिले में या फिर अपने फैमिली और फ्रेंड से मुलाकात करने के लिए एक्ट्रेस अक्सर अपने देश आती रहती हैं और इसके साथ-साथ अक्सर ही एक्ट्रेस मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं|

आज सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, क्योंकि सोशल मीडिया पर आज एक्ट्रेस काफी एक्टिव भी रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी तस्वीरें- वीडियोस और लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को साझा करते हुए देखा जाता है| इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को जब कहीं पर काम के सिलसिले में या फिर घूमते फिरते स्पॉट किया जाता है तो उनकी लेटेस्ट फोटोस भी फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बनती हुई नजर आती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा की कुछ ऐसी ही फोटोज सामने आई है, जिनकी वजह से एक्ट्रेस अब अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं और अभी हाल ही में सामने आई प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं|

दरअसल, अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को क्रिसमस डे से पहले अपने पति निक जोनास के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया था,जहां से अब उनकी और निक जोनस की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिनमें कपल विंटर वियर में नजर आ रहा है| इस दौरान निक जोनस जहाँ हाथों में शौपिंग बैग्स लिए हुए है, वहीँ प्रियंका अपने हाथो में फ्लावर्स लिए नजर आ रही है|

सामने आई लेटेस्ट फोटोस में अगर कपल के लुक्स की बात करें तो, इनमें एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा एक स्किन कलर के स्पोर्ट्स वूलन वियर के साथ एक लॉन्ग जैकेट और कैप लगाये हुए काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही है| वही दूसरी तरफ, निक जोनस तस्वीरों में एक ब्लैक टी शर्ट्स और जींस के साथ एक जैकेट जैकेट और स्नीकर्स पहने हुए बेहद कूल और स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे है|

प्रियंका चोपड़ा की इन लेटेस्ट फ़ोटोज़ पर अब फैन्स भी खूब जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ कपल के कूल लुक्स और शानदार अंदाज़ की भी सोशल मीडिया और इन्टरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही है|

अंत में अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट कीं बात करें तो, आने वाले दिनों में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली है| साथ ही आने वाले साल 2023 में एक्ट्रेस की हॉलीवुड फिल्म लव अगेन भी रिलीज़ होने वाली है|

By Akash