अपने बेहद खूबसूरत लुक्स और बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपने एक्टिंग करियर की बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, जिस वजह से आज उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है और ऐसे में अपने कैरियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी एक्ट्रेस कई बार मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं|

बिपाशा बसु की बात करें तो, आज सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हुए देखा जाता है, जो कभी उनके प्रोजेक्ट्स से संबंधित होते हैं तो कभी उनकी निजी जिंदगी से ताल्लुक रखते हैं| इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए ही बिपाशा बसु अपने फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेटेड रखते हुए भी नजर आती हैं|

ऐसे में बिपाशा बसु ने अब एक बार फिर से अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी सेक्शन पर कुछ बेहद क्यूट और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें शामिल पहली तस्वीर की बात करें तो, इसमें बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद अगली तस्वीर में एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं|

एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर जो पहली फोटो शेयर की है, उसमें उनकी बेटी देवी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रही है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर एक ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए हमेशा की तरह काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है-’देवी का पापा!’

इसके बाद अगली तस्वीर में बिपाशा बसु अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने अपने सिर पर एक वाइट कलर का हेयर बैंड भी लगा रखा है| उनकी बेटी इन दोनों ही तस्वीरों में एक बेबी पिंक कलर की कैजुअल से आउटफिट में नजर आ रही हैं| अपने साथ एक्ट्रेस ने बेटी की जो तस्वीर शेयर की है, उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-’देवी की माँ!’

बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं और सोशल मीडिया की नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी फैंस के बीच की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं| आपको बता दें, इससे पहले भी अपने बर्थडे के मौके पर बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के साथ खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें करण सिंह ग्रोवर भी उनके साथ नजर आए थे|

हालांकि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी के जन्म को आज 2 महीने का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, जिस वजह से फैन्स भी अपनी चहेती एक्ट्रेस की बेटी की पहली झलक पाने के लिए बीते काफी समय से इंतजार में हैं|

By Akash