आज देश-विदेश में मौजूद अपने लाखों फैंस के बीच ग्रीक गॉड के नाम से खुद की पहचान रखने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रितिक रोशन न केवल अपनी फिल्मों और बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि इसके साथ-साथ आज अपने बेहद हैंडसम और कूल लुक्स की वजह से भी रितिक रोशन खुद की पहचान रखते हैं|

ऐसे में लोगों के बीच आज रितिक रोशन की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है और इसी कारण आज अभिनेता को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| साथ ही खास तौर पर आज रितिक रोशन के फैन्स उनके लव अफेयर्स और रिलेशनशिप्स से जुडी अपडेट में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं|

अगर अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो, बीते काफी समय से सबा आजाद के साथ रितिक रोशन अपने कथित रिलेशनशिप अक्सर ही चर्चाओं का विषय बनते हुए नजर आते हैं और कई जगहों पर रितिक रोशन और सबा आजाद को एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किया जाता है| साथ ही आज रितिक रोशन के अलावा सबा आजाद उनकी फैमिली के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से सबा आजाद की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है, क्योंकि सबा आजाद इन तस्वीरों में रितिक रोशन की फैमिली संग पार्टी इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं|

दरअसल, रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन इस साल 2023 में अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और ऐसे में इस खास मौके पर रितिक रोशन भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ बहन सुनैना के बर्थडे बैश में शामिल होने के लिए पहुंचे थे| अगर सामने आई तस्वीरों की बात करें तो, इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है|

इस पार्टी के दौरान अगर रितिक रोशन के लुक्स की बात करें तो, वह जहां इस पार्टी में एक ब्लू कलर की स्वेट शर्ट और मैरून कलर की जींस पहने हुए सिर पर कैप और सनग्लासेस पहने हुए हमेशा की तरह काफी कूल और स्टाइलिश लुक में नजर आए हैं, वहीं दूसरी तरफ सबा आजाद इस दौरान एक वाइट कलर की टॉप पहने हुए काफी खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में नजर आई हैं|

रितिक और सबा के अलावा इस तस्वीर में बर्थडे गर्ल सुनैना और अभिनेता के पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन, कजिन पशमीना, और रितिक रोशन के दोनों बच्चे रेहान और रिदान नजर आए हैं| ऐसे में रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन द्वारा शेयर की गई ये ग्रुप फोटो फैन्स द्वारा काफी पसंद की जा रही है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुनैना रोशन एक्टर ऋतिक रोशन की इकलौती बहन है, जिनकी उम्र 51 साल है| लेकिन, आज वह एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से अधिकतर दूर ही रहना पसंद करती हैं और इसी वजह से उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर भी नहीं बनाया है|

By Akash