एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं से मिलने जा रहे हैं, जो असल जिंदगी में एक दो नहीं बल्कि कुल 3 बार शादी कर चुके हैं|

संजय दत्त

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे सफल और मशहूर अभिनेताओं में शामिल अभिनेता संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं| असल जिंदगी की बात करें तो, संजय दत्त ने साल 1994 में सबसे पहली बार रिचा शर्मा के साथ शादी रचाई थी, जो 4 साल बाद हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई| इसके बाद उन्होंने दूसरी बार रिया पिल्लई के साथ शादी रचाई, पर साल 2015 में उनका तलाक हो गया| जिसके बाद तीसरी बार मान्यता दत्त ने संजय दत्त का हाथ थामा|

कबीर बेदी

इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेता कबीर बेदी का है, जिन्होंने असल जिंदगी में तीन शादियां रचाई हैं| इनमें अभिनेता की पहली शादी साल 1969 में प्रोतिमा बेदी के साथ हुई थी और 1974 में तलाक हुआ था, इसके बाद दूसरी बार उन्होंने साल 1992 में निक्की बेदी के साथ शादी रचाई थी और उनसे साल 2005 में तलाक हुआ, जिसके बाद बीते साल 2016 में तीसरी बार में उन्होंने परवीन दुसंज के साथ शादी रचाई थी|

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने सबसे पहली बार साल 1979 में हेलेन यूके के साथ शादी रचाई थी, पर उसी साल के अंदर अंदर ही अभिनेता का तलाक हो गया| इसके बाद दूसरी बार उन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ शादी रचाई, जिनके साथ आज भी अभिनेता एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं| पर ऐसा बताया जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती का श्रीदेवी के साथ भी अफेयर था, और सीक्रेट तरीके से उन्होंने उनके साथ शादी भी की थी|

कमल हसन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहद सफल और मशहूर अभिनेताओं में शामिल कमल हासन ने भी कुल 3 शादियां रचाई थी, जिनमें उनकी पहली शादी साल 1978 में वाणी गणपति के साथ गई थी| शादीशुदा होते हुए भी कमल हसन एक्ट्रेस सारिका के प्यार में पड़ गए थे, इसके बाद साल 1988 में उन्होंने वाणी को तलाक देकर सारिका के साथ शादी कर ली| इसके बाद साल 2005 में वापस से कमल हसन का तलाक हो गया, इसके बाद उन्होंने गौतमी ताड़ीमाला के साथ शादी की|

करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतर स्मार्ट और हैंडसम अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है, जिन्होंने सबसे पहली बार साल 2008 में श्रद्धा निगम के साथ शादी रचाई थी, पर साल 2009 में इनका तलाक हो गया| इसके बाद उन्होंने साल 2012 में जेनिफर विंगेट के साथ शादी की, लेकिन 2014 में दोबारा इनका तलाक हो गया| और फिर साल 2016 में उन्होंने एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी की थी, जिनके साथ आज एक्टर एक हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

By Akash