1.आलिया भट्ट

अभी हाल ही में बीती 14 अप्रैल. 2022 की तारीख को बॉलीवुड की बेहद चर्चित और क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे संग शादी रचाई है, और इस दौरान शादी की तस्वीरों में आलिया भट्ट को एक सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई एक गोल्डन कलर की साड़ी में देखा गया था, जिसमें वह वाकई बेहद क्यूट और खूबसूरत दिख रही थी|

2.कैटरीना कैफ

बीती 9 दिसंबर, 2021 की तारीख को अभिनेता विकी कौशल के साथ शादी के बंधन में बनी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपनी शादी के दौरान सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए एक सुर्ख लाल लहंगे में देखा गया था, जिसमें वह बहुत प्यारी दिख रही थी|

3.दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 को एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थी| अपने ब्राइडल लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने एक लाल और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी को चुना था, जिसमें दीपिका गजब की खूबसूरत दिख रही थी|

4.अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी| अनुष्का को अपनी शादी के दौरान स्किन कलर के पेस्टल ब्राइडल लहंगे में देखा गया था, जिसमें अपने लुक्स से उन्होंने लाखों दिलों को जीत दिया था|

5. प्रियंका चोपड़ा

आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर, 2018 को अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी| प्रियंका चोपड़ा को एक पारंपरिक लाल रंग के सब्यसाची लहंगे में देखा गया था, जिसमें देसी गर्ल गजब की खूबसूरत दिख रही थी|

6.सोनम कपूर

अपनी अनोखी ड्रेसिंग सेंस और बेहतरीन स्टाइलिंग की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी| शादी के दौरान उन्हें एक लाल और गोल्डन रंग के लहंगे में देखा गया था, जिसके साथ उन्होंने हैवी एथनिक ज्वेलरी भी कैरी की थी|

7.बिपाशा बसु

30 अप्रैल, 2016 को बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी| शादी के दौरान विपाशा बसु एक लाल रंग के सब्यसाची लहंगे में नजर आई थी, जिसके साथ उन्होंने एक हेवी ब्राइडल मेकअप भी किया था| और इनकी शादी बंगाली रीति-रिवाजों से पूरी हुई थी|

8.दीया मिर्जा

15 फरवरी, 2021 को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेकी के साथ शादी की थी| दीया मिर्जा को अपनी शादी के दौरान एक रॉ मैंगो कलर की बनारसी साड़ी में देखा गया था, जिसमें उनकी खूबसूरती गजब ढा रही थी और उन्होंने अपने इस लुक से कई फैंस का ध्यान भी आकर्षित किया था|

9.मौनी रॉय

सीरियल नागिन से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 17 जनवरी, 2022 को एक इन्वेस्टमेंट बैंकर सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी| मोनी राय को अपनी शादी के दौरान लगभग सभी रस्मों में सब्यसाची के लहंगे में देखा गया था, जिनमें मोनी रॉय हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और प्यारी नजर आई थी|

10. यामी गौतम

बीते साल 4 जून, 2021 को बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी| अपनी शादी के दौरान उन्हें अपनी मां की 33 साल पुरानी पारंपरिक रेशम की साड़ी में देखा गया था, और इसी वजह से यामी गौतम का यह वेडिंग लुक खूब सुर्खियां बटोरता हुआ भी नजर आया था|

By Akash