बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हिंदी सिनेमा के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता आर माधवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है| आर माधवन की बात करें तो उन्होंने अपने दमदार लुक्स और बेहतरीन अभिनय से लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है और इसके साथ साथ फिल्म जगत ने इन्होंने गजब की सफलता और लोकप्रियता भी हासिल की है|

पर अपनी आज की इस पोस्ट में हम आर माधवन के बारे में नहीं बल्कि उन्हीं के बेटे वेदांत के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो इन दिनों एक बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं| और इस सफलता को हासिल करने के बाद उन्हें देश विदेश के तमाम सितारों से भी ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं…

दरअसल, अभी बीते कुछ वक्त पहले ही कोपेनहेगन में डेनिश ओपन 2022 का आयोजन किया गया था, और इसी में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा के दौरान अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक हासिल किया है, जिसके बाद यह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी के साथ-साथ इनके देश विदेश में भी खूब चर्चाएं हो रही हैं|

आर माधवन के बेटे वेदांत की बात करें तो, साल 2005 के अगस्त महीने में उनका जन्म हुआ था और ऐसे में आज उनकी उम्र महज 16 साल की है| लेकिन एक छोटी सी उम्र में ही उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है, जिस वजह से आर माधवन के फैन्स के अलावा कई अन्य लोग भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं|

आर माधवन के बेटे वेदांत की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आई है, जो इन दिनों काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है| वेदांत माधवन एक लाइट, ब्लू वाइट और डार्क ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें तस्वीर के लिए अपने गोल्ड मेडल को हाथ में पकड़े हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है| इस तस्वीर में वेदांत माधवन बेहद कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं, और हमेशा की तरह वह तस्वीर में काफी कूल और स्टाइलिश भी लग रहे हैं|

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस खास उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वेदांत माधवन की इस उपलब्धि को एक अद्भुत उपलब्धि बताया है| और आगे उन्होंने आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता की भी तारीफ की है, और लिखा है कि वह हमेशा अपने बेटे के पथ प्रदर्शक बने रहें|

वही प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर आर माधवन ने भी खुद की और अपने बेटे की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया है, और आगे लिखा है कि उन्हें अभी कुछ समझ नहीं आ रहा कि वह अभी क्या करें, क्योंकि बेटे की इस उपलब्धि के बाद वह काफी उत्साहित हैं|
प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी ने भी ट्विटर के जरिए वेदांत को इस खास उपलब्धि पर बधाइयां दी है|

By Akash