श्रीदेवी

 

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार रही अभिनेत्री श्रीदेवी का असली नाम श्रीअम्मा यंगर अय्यप्पन था| लेकिन एक्ट्रेस का इतना बड़ा नाम फैंस के लिए याद करना काफी मुश्किल हो जाता जिस वजह से फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल लिया था|

तब्बू

80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू का असली नाम तबस्सुम हाशमी है| लेकिन असल में इस नाम से इन्हें आज कोई भी नहीं जानता है|

रेखा

बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है लेकिन कम ही लोगों को यह बात पता है| रेखा ने भी अपने नाम को छोटा करने के लिए अपना नाम बदल लिया था|

गोविंदा

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है लेकिन अभिनेता अपना यह सरनेम इस्तेमाल नहीं करते हैं| हालांकि इनके बच्चे जरूर अपने नाम के आगे पूरा सरनेम लगाते हैं|

काजोल

80 और 90 के दशक की बेहद मशहूर एक्ट्रेस काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है| लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद से ही एक्ट्रेस अपना नाम काजोल ही लिखती हैं|

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के नाम में शायद आपको सरनेम की कमी नहीं नजर आती होगी लेकिन हम आपको बता दें कि रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया यानी अभिनेता अक्षय कुमार आज लाखों दिलों पर राज करते हैं| लेकिन अगर उनके शुरुआती दिनों की बात करें तो उन दिनों इनका नाम अक्षय कुमार नहीं बल्कि राजीव भाटिया हुआ करता था| लेकिन बाद में एक्टिंग की दुनिया में आकर इन्होंने अपना नाम बदल लिया|

दिलीप कुमार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था जिसे बाद में फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने बदल लिया और इसी नाम से देश-विदेश में इन्हें जाना जाता है|

जितेंद्र

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अभिनेता जितेंद्र का नाम रवि कपूर हुआ करता था| लेकिन बाद में इन्हें अपना नाम काफी सिंपल लगता था जिस वजह से इन्होंने अपना नाम बदला था|

असिन

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस असिन का पूरा नाम असिन थोट्टुमकल है| पर एक्ट्रेस का यह सरनेम काफी अलग था जिसे बोलने और पढ़ने में भी काफी दिक्कत आती थी जिस वजह से उन्होंने अपना सरनेम हटा दिया|

तमन्ना

हालांकि तमन्ना भाटिया के सरनेम के बारे में अधिकतर लोगों को पता है लेकिन एक्ट्रेस कई बार अपना नाम सिर्फ तमन्ना ही बताती नजर आती हैं और इसके अलावा इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इनका सरनेम नहीं देखने को मिलता है|

धर्मेंद्र

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्म सिंह देओल है| लेकिन अपने नाम को छोटा करने की वजह से अभिनेता ने अपना नाम धर्मेंद्र कर लिया था|

हेलन

दमदार डांसिंग और एक्टिंग से फेमस हुई हेलन का पूरा नाम हेलन एन्न रिचर्ड्सन है| लेकिन क्योंकि यह नाम काफी बड़ा था जिस वजह से एक्ट्रेस अपना सरनेम हटा दिया है|

शान

अपनी सिंगिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है| हालांकि आज इन्हें इसी नाम से लोकप्रियता हासिल है|

By Anisha