एक्टिंग की दुनिया से जुड़े सितारे अक्सर ही अपनी लग्जरियस लाइफ़स्टाइल और महंगे शौक को लेकर अक्सर ही चर्चाओं का विषय बने रहते हैं| हालाँकि इन सितारों के लिए यह शौक काफी आम बात है क्योंकि उनके पास बेशुमार दौलत और शोहरत मौजूद है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी पत्नियों को स्पेशल महसूस कराने के लिए लाखों-करोड़ों के महंगे तोहफे दिए हैं| तो चलिए हम एक एक करके आपको इन सितारों से मिलाते हैं और बताते हैं उन तोहफों के बारे में जो इन्हें इनके पार्टनर्स नें गिफ्ट किये है…

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी ने देश के बेहद कामयाब बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी रचाई है| राज कुंद्रा की बात करें तो अक्सर ही वो अपनी पत्नी शिल्पा को स्पेशल महसूस कराने के लिए उन्हें महंगे और बेशकीमती गिफ्ट्स देते रहते है| शादी से पहले ही उन्होंने शिल्पा शेट्टी को इंग्लैंड के वेयब्रिज में बंगला गिफ्ट किया था| इसके अलावा राज कुंद्रा अपनी पत्नी को एक नीली रंग की लेंबोर्गिनी और एक रेंज रोवर भी गिफ्ट कर चुके हैं|

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस विद्या बालन का है जिन्होंने सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी रचाई है| सिद्धार्थ की बात करें तो उन्होंने अपनी पत्नी को एक पूरा सी फेसिंग आलीशान बंगला ही गिफ्ट कर दिया था जिसकी कीमत करोड़ो में बताई जाती है| इनका यह बंगला माया नगरी मुंबई के जुहू में बना हुआ|

काजोल और अजय देवगन

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की कुछ सबसे कम लाइमलाइट में रहने वाली जोड़ियों में से एक है| लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा के इन दोनों सितारों के रिश्ते में गजब का प्यार और लगाव है| बता दे अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल को मर्सिडीज और एक ऑडी Q7 जैसी लग्जरी और बेहद महंगी कार्स गिफ्ट कर चुके हैं|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई है जिसके बाद से यह कपल आज शादी के लगभग 3 साल एक साथ गुज़ार चूका है| निक जोनस की बात करें तो उन्होंने अपनी पत्नी को एक शानदार घर गिफ्ट किया था जिसकी कीमत तकरीबन 144 करोड रुपए बताई जाती है| इसके अलावा निक जोनस ने प्रियंका को एक मर्सिडीज मेंबैच कार भी गिफ्ट की थी|

शाहिद कपूर और मीरा कपूर

अपने रोमांटिक स्वभाव के लिए जाने जाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा कपूर को एक हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी जिसकी कीमत तकरीबन 23 लाख रुपए बताई जाती है| इसके अलावा शाहिद अपनी पत्नी को एक मर्सिडीज कार भी गिफ्ट कर चुके हैं|

रानी मुख़र्जी और आदित्य चोपड़ा

गुजरे वक्त की बेहद मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने रिलेशनशिप के दिनों में ही उन्हें एक ऑडी A8 w12 कार गिफ्ट की थी जिसकी कीमत तकरीबन 2 करोड़ रुपए बताई जाती है| इसके अलावा आदित्य एक्ट्रेस को जुहू में एक शानदार बंगला भी गिफ्ट कर चुके हैं|

By Akash