फिल्मी दुनिया के सितारों की देश और दुनिया भर में गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और आज के समय में यूथ अगर किसी से सबसे ज्यादा प्रभावित है तो वो है फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है | मौजूदा समय में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद है जो कि अपने फिटनेस और स्टाइल के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं|

हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार देखने को मिल जाएंगे जिन्हें देखकर आप उनके सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते |दरअसल यह फिल्मी सितारे अपनी फिटनेस का काफी अच्छे से ख्याल रखते हैं और अपने आप को स्लिम फिट बनाए रखने के लिए जिम में घंटों पसीने बहाते हैं| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं

1.) अनिल कपूर

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर का शामिल है और अनिल कपूर की उम्र 65 साल की है परंतु इन्हें देख कर इनके सही उम्र का अंदाजा लगाना हर किसी के लिए मुश्किल हो जाता है| अनिल कपूर इंडस्ट्री में अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और उनके फिटनेस के आगे इंडस्ट्री के युवा कलाकार की फीके पड़ जाते हैं|

2.) सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी की उम्र 60 साल हो चुकी है परंतु उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी फिटनेस के मामले में सुनील शेट्टी युवा अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं और उन्होंने खुद को काफी ज्यादा मेंटेन करके रखा है|

3.) सनी देओल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की उम्र 65 साल है परंतु सनी देओल को देखकर उनकी उम्र का सही अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है| सनी देओल अपनी फिटनेस का काफी अच्छे से ख्याल रखते हैं और यही वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर आने के बावजूद भी सनी देओल इतना फिट नजर आते हैं|

4.) जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जैकी श्रॉफ की उम्र 65 साल हो चुकी है परंतु फिटनेस के मामले में जैकी श्रॉफ युवा अभिनेताओं को भी कड़ी टक्कर देते हैं और वह लाखों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन बन चुके हैं|

5.) अनुपम खेर

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर अभिनेता अनुपम खेर 66 साल के हो चुके हैं और उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी अनुपम खेर अपनी फिटनेस से युवाओं को प्रेरित करते हैं| अनुपम खेर अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियोस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं|

6.) पुनीत इस्सर

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पुनीत इस्सर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और पुनीत की उम्र 62 साल हो चुकी है परंतु उन्हें देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है| पुनीत इस्सर की फिटनेस और बॉडी किसी बॉडीबिल्डर से कम नहीं है|

7.) धर्मेन्द्र

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र आज 86 साल के हो चुके हैं और उम्र के इस पड़ाव पर आने के बावजूद भी धर्मेंद्र काफी ज्यादा फिट और फाइन नजर आते हैं| धर्मेंद्र अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए हमेशा वर्कआउट करते हैं और जिम में घंटो पसीना भी बहाते हैं| यही वजह है कि धर्मेंद्र आज युवाओं के लिए एक इंस्पिरेशन बन चुके हैं|

 

 

By Anisha