बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो आज इन एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारों के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं| पर वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार में कुछ ऐसे सदस्य भी होते हैं, जो अपनी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रख कर जीना ही पसंद करते हैं| हालांकि अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको सितारों की कुछ ऐसी अनदेखी फैमिली फोटोस दिखाने जा रहे हैं, जिनमे इन बॉलीवुड सितारों को अपने परिवार के लगभग सभी सदस्यों के साथ देखा जा सकता है और इसी वजह से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो चुकी हैं|

तो चलिए हम एक-एक करके आपको स्टार्स की फैमिली फोटोस दिखाते हैं और बताते हैं के आखिर इन तस्वीरों में परिवार के कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं…

बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा की फैमिली फोटो वाकई बेहद खास है| इस तस्वीर की बात करें तो इसमें रेखा के साथ 6 अन्य लड़कियां भी नजर आ रही हैं और दिलचस्प बात यह है कि यह लड़कियां कोई और नहीं बल्कि रेखा की 6 बहने हैं| रेखा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते हैं खूब वायरल हुई थी|

हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद फैमिली फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया था, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, एक छत के नीचे पूरा बच्चन परिवार| बता दे, इस तस्वीर में बच्चन परिवार के सदस्यों के साथ साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के परिवार के भी सभी सदस्य नजर आए थे|

कपूर खानदान के लिए यह फैमिली पिक वाकई बेहद खास है, क्योंकि एक तस्वीर में ही अनिल कपूर से लेकर अर्जुन कपूर और जानवी कपूर सहित, बोनी कपूर का पूरा परिवार भी नजर आ रहा है| एक तस्वीर में कपूर परिवार के कुल 10 सदस्य नजर आ रहे हैं और इसीलिए इस तस्वीर को फैंस ने भी काफी पसंद किया था|

बॉलीवुड के पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल अजय देवगन और काजोल की इस तस्वीर में उनके साथ उनके बेटे युग देवगन और उनकी बेटी न्यासा देवगन भी नजर आ रहे हैं| और ऐसे में अजय देवगन और काजोल की यह एक परफेक्ट फैमिली फोटो है|

सलमान खान के परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो इनमें अधिकतर सदस्यों को अक्सर लाइमलाइट से दूर ही देखा जाता है| लेकिन, इस फैमिली फोटो में सलमान खान के साथ उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है, जिस वजह से यह तस्वीर पूरी तरह से परफेक्ट और कंप्लीट फैमिली फोटो है|

यह तस्वीर पटौदी नवाब सैफ अली खान एक परफेक्ट फैमिली फोटो है जिसमें उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर खान सहित उनके अन्य दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं| और इसके साथ साथ तस्वीर में सैफ अली खान की मां और उनकी बहन भी इस तस्वीर में शामिल है|

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की फैमिली फोटो में उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान और उनके तीनों बच्चे साथ नजर आ रहे हैं जिनमें शाहरुख खान के दोनों बेटे आर्यन खान और अबराम खान सहित उनकी बेटी गौरी खान शामिल हैं|

By Anisha