बॉलीवुड के बेहद खूबसूरत और  जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी  खूब सुर्खियां बटोरती है | शिल्पा शेट्टी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं और वही अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शिल्पा शेट्टी अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा ही कनेक्टेड रहती है और अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती है|

इसी बीच शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में आ गई है दरअसल हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद ही शानदार वीडियो शेयर किया है |इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी 2 साल की बेटी समीशा शेट्टी भी बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रही है| शिल्पा शेट्टी का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है और वही  शिल्पा शेट्टी की बेटी ने अपने क्यूट अंदाज से हर किसी का मन मोह लिया है|

 

बता दे शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी लाडली बेटी के साथ अपने घर के गार्डन में एक घायल पक्षी को देखकर काफी ज्यादा परेशान होती हुई दिखाई दे रही है| वही शिल्पा शेट्टी ने जब पक्षी को बुरी तरह से घायल स्थिति में देखा तब वो  अपनी बेटी  समीशा  को  उसके लिए प्रे करने के लिए कहा और वही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि  तनीषा भी घायल पक्षी को देखकर काफी ज्यादा परेशान हो जाती हैं और वह हाथ जोड़कर उसके लिए प्रे करने लगती है| वही इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को गायत्री मंत्र का जाप सिखाती है और वह खुद भी हाथ जोड़कर  गायत्री मंत्र का जाप करती है|

इस खूबसूरत वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने यह कैप्शन लिखा है कि,” बच्चों का दिल सबसे ज्यादा पवित्र होता है और समीशा जिस तरह से अपने दिल से  दया और संवेदना महसूस कर रही है वह देखकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है”| शिल्पा शेट्टी ने लिखा है कि मेरी बच्ची यह महसूस कर पा रही है कि किसी को कब प्यार और प्रार्थना की सबसे अधिक जरूरत होती है”| शिल्पा शेट्टी ने अपने इस वीडियो में आगे यह भी बताया है कि उनके गार्डन में जो घायल पक्षी मिला था वो अब  एक्सपर्ट्स की निगरानी में है और उसे  पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है| वही शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और शिल्पा की बेटी समीशा का ये  क्यूट सा अंदाज़ देखने के बाद फैंस भी बहुत खुश हो रहे है |


इसके अलावा आज मकर संक्रांति के खास मौके पर भी शिल्पा शेट्टी ने एक खास वीडियो शेयर कर अपने सभी प्रशंसकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं | बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों शिल्पा शेट्टी टीवी के चर्चित रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में जज के रूप में नजर आ रही हैं और इस शो में शिल्पा शेट्टी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर और जाने-माने रैपर बादशाह भी नजर आ रहे हैं|

 

By Anisha