अगर मुंबई शहर के पॉश इलाकों की बात हो तो इस लिस्ट में जुहू का नाम सबसे पहले आता है और यहां पर मौजूद जुहू बीच देश विदेश के तमाम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बने अपने खुद के बंगले या फिर रेंटेड अपार्टमेंट में रहते हैं|

अमिताभ बच्चन

हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन जुहू में कुल 5 प्रॉपर्टीज के मालिक है, और वर्तमान समय में वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन संग जुहू में बने बंगले जलसा में रहते हैं|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मुंबई के जुहू में बने अपने सी फेसिंग आशियाने में रहते हैं, जो कि एक बेहद शानदार और लग्जरीयस अपार्टमेंट है|

शिल्पा शेट्टी

जुहू बीच के किनारे पर बने सी फेसिंग मेंशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ रहती हैं, उन्होंने अपने बंगले का नाम किनारा रखा है|

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड की मोस्ट हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन जुहू के प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक लव इस अपार्टमेंट में रहते हैं, और उनके पड़ोसी कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार है|

रवीना टंडन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन मुंबई के पॉश एरिया जुहू में बने निपोन सोसाइटी के शानदार बंगले में रहती हैं, जिसका नाम नीलया है|

अजय देवगन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्शन अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ अपने जुहू में बने बेहद आलीशान बंगले शिवशक्ति में रहते हैं|

एकता कपूर

फेमस टीवी एक्टर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने पिता जीतेंद्र और माँ शोभा कपूर के साथ जुहू में बने अपने महलनुमा में बंगले कृष्णा में रहती हैं|

धर्मेंद्र

हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पास भी जुहू में एक बेहद शानदार और खूबसूरत बंगला मौजूद है, जहां पर उनका पूरा परिवार रहता है और वही से थोड़ी ही दूरी पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का भी घर है|

अनिल कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने और मशहूर अभिनेता अनिल कपूर जुहू के श्रीनगर रेजिडेंसी सोसाइटी के एक बेहद शानदार और आलीशान घर में रहते हैं|

अनुपम खेर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर का घर एक्टर अनिल कपूर के घर के ठीक सामने है, और जुहू बना उनका यह बंगला भी बेहद खूबसूरत और शानदार है|

गोविंदा

अपनी पत्नी सुनीता अहूजा और बच्चों के साथ बॉलीवुड एक्टर गोविंदा जुहू बीच के पास बने अपने बंगले में रहते हैं, जिसका नाम जलदर्शन है|

जैकलीन फर्नाडिंस

इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस जो मैं प्रियंका चोपड़ा के घर को रेंट पर लेकर रहती हैं, और इसे उन्होंने कर्मयोग नाम दिया है|

श्रद्धा कपूर

लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का है, जो अपने पिता शक्ति कपूर, मां शिवांगी और अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक लग्जरी फ्लैट में रहती हैं|

By Akash