अपने जमाने की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रही एक्ट्रेस नगमा बीते काफी वक्त पहले एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी हैं, और वर्तमान समय में नगमा राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं| लेकिन, एक जमाने में नगमा अपने खूबसूरत लुक्स और दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज किया करती थी, और उस समय उनकी खूबसूरती पर कई बॉलीवुड अभिनेता भी फ़िदा थे|

नगमा की बात करें तो, इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में भी शामिल नहीं है, जिन्हें फिल्मों से अधिक अपनी कंट्रोवर्शियल लव अफेयर और रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में देखा जा चुका है| ऐसे मैं आज की अपनी इस पोस्ट में हम नगमा के एक ऐसे ही रिलेशनशिप के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो इन दिनों एक बार फिर से चर्चाओं में नजर आ रहा है|

सौरव गांगुली के साथ था अफेयर

साल 2000 की शुरुआत में एक्ट्रेस नगमा का नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ जुड़ा था, और उस दौरान इन दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियां में नजर आया था| इस बारे में नगमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भले ही उन्होंने आखिर सौरव गांगुली ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर बात ना की हो, लेकिन उनका रिश्ते के बारे में जानते सभी थे|

कैसे हुई प्यार की शुरूआत

सौरव गांगुली और नगमा की रिश्ते की बात करें तो, साल 1999 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और फिर लगभग 1 साल बाद यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे| इसके बाद साल 2001 के आते-आते यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे| हालांकि, इन दोनों ने कभी भी पब्लिकली एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार नहीं किया और अपने रिलेशनशिप को हमेशा ही सीक्रेट रखते नजर आए|

शादीशुदा थे सौरव गांगुली

ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि इन्होंने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की है| लेकिन, इन दोनों ही सितारों ने इन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया| क्योंकि, साल 1997 में ही सौरव गांगुली अपनी बचपन की दोस्त डोना गांगुली के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे|

ब्रेकअप पर नगमा ने किया खुलासा

अपने एक इंटरव्यू के दौरान नगमा ने खुद सौरव गांगुली के साथ हुए ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी और इस दौरान नगमा ने कहा था कि- किसी का कुछ भी कहना हो लेकिन किसी ने किसी भी बात का इनकार नहीं किया| उन्होंने आगे कहा कि जब तक एक दूसरे की जिंदगी में एक दूसरे की मौजूदगी को नकारा न जा सके, तब तक कोई भी कुछ भी कह सकता है|

उन्होंने कहा कि बाकी अन्य चीजों के अतिरिक्त किसी का करियर दांव पर लगा था , जिस वजह से अलग होना तय हो गया था| उनके मुताबिक ईगो और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद के बजाय इंसान को कई चीजों के बारे में भी सोचना पड़ता है| और कई बार बड़ी चीज़ों के लिए छोटी चीज़ों की कुर्बानी भी देनी पडती है|

मैंच हारने पर नगमा को किया जाता था टारगेट

उन दिनों जब नगमा सौरव गांगुली के साथ रिलेशनशिप में थी, और उस वक्त भारत कोई मैच हार जाता था तो लोग उनकी और सौरव गांगुली के रिश्ते को ब्लेम करते थे| इस पर नगमा ने परेशान होकर एक बार अपना बयान भी दिया था और कहा था कि यह बात सच में अजीब है कि लोग किसी की व्यक्तिगत प्रदर्शन को भावनात्मक तरीके से देखते हैं|

By Akash