फिल्म जगत से जुड़े सितारों की बात करें तो इनके पास अपना एक बहुत ही बड़ा फैन बेस मौजूद होता है और इन सितारों के फैंस अपने चहीते सितारों के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी भी रखते हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी और बड़ी बात को जानने में बात को जानने में यह काफी उत्सुक भी नजर आते हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के ऐसे नामों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पहले से पता होगा|

जैसा कि हम सभी को घरों में अपने रियल नेम से नहीं बल्कि किसी घर के नाम से ही बुलाया जाता है, वैसे इन मशहूर बॉलीवुड सितारों को भी घर में लोग प्यार से अलग-अलग नामों से बुलाते हैं और अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको इन सितारों के उन्हीं नामों के बारे में बताने जा रहे हैं…

रणबीर कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का है जो अपनी मां नीतू कपूर के लाडले बेटे हैं| ऐसे में नीतू कपूर उन्हें घर में रणबीर नहीं बल्कि प्यार से रेमंड कह कर बुलाते हैं|

सोनम कपूर

अपनी अनोखी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग नॉलेज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर को उनके पिता अनिल कपूर उनकी लंबी गर्दन की वजह से जिराफ कह कर बुलाते हैं|

अनुष्का शर्मा

अपने फैंस के बीच अनुष्का शर्मा के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस का नाम ‘नुष्केश्वर’ था,  और अपने इस नाम को बड़े होने के बाद उन्होंने ‘नुश्की’ कर दिया गया| पर आज भी घर में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को इसी नाम से बुलाते हैं|

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के उभरते अभिनेताओं में शामिल एक्टर कार्तिक आर्यन को घर पर प्यार से कोकी नाम दिया गया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें, सिंधी भाषा के अनुसार इसका मतलब ‘परांठा’ होता है|

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में शामिल अभिनेता अर्जुन कपूर आज फिल्म जगत के कामयाब अभिनेता बन चुके हैं| और खुद अर्जुन कपूर ने हीं इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त फुबू नाम से बुलाते हैं|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं जिस वजह से आज अपने फैंस के बीच प्रियंका ‘पीकी’ और ‘पिगी चॉप्स’ जैसे नामों से जानी जाती हैं| पर आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी के उनके पिता उन्हें मिट्ठू कह कर बुलाते हैं और अन्य घरवाले उन्हें मिमी नाम से बुलाते हैं|

ईशा देओल

ईशा देओल बॉलीवुड की कुछ ऐसी स्टार किड्स में शामिल है जिनके माता-पिता दोनों ही इंडस्ट्री के सुपरस्टार सितारों में शामिल रहे हैं| लेकिन हम आपको बता दें, ईशा देओल के पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी उन्हें प्यार से बिट्टू कह कर बुलाते हैं|

ऐश्वर्या राय

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुके बेहद मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को उनकी सास जया बच्चन ऐश नाम से बुलाती हैं| वहीं दूसरी तरफ अगर ऐश्वर्या की मां की कहे तो वो अपनी लाडली बेटी को गुल्लू कह कर बुलाती हैं|

By Anisha