अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले कुछ ऐसे बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद रेंटेड घरों में रहते हैं और ऐसे में अपने इन घरों के लिए यह सितारे महीने के लाखों रुपए रेंट के रूप में देते हैं…

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

बीते साल 2021 के दिसंबर महीने में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मुंबई के जुहू में बने राज महल बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर खुद के एक अपार्टमेंट में रहते हैं| आपको यह बात जानकर शायद हैरानी होगी, लेकिन विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपने इस अपार्टमेंट के लिए महीने के पूरे 8 लाख रुपये किराए के रूप में चुकाते हैं|

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के पावर कपल्स में शामिल अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मुंबई में एक रेंटेड घर लेकर रहते हैं| और अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, बताया जाता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने घर के लिए महीने के तकरीबन 7.25 लाख रुपए रेंट के रूप में चुकाते है|

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मोस्ट कूलर हैंडसम अभिनेता रितिक रोशन के पास भले ही खुद का एक करोड़ों रुपयों का बेहद शानदार और लग्जरीयस बंगला मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद भी बीते साल 2020 के जून महीने से रितिक रोशन जुहू के एक रेंटेड घर में रहते हैं, और अगर प्राप्त जानकारियों के मुताबिक इनके इस घर के रेंट की बात करें तो, अभिनेता इस बंगले के लिए पूरे 8.25 लाख रुपए रेंट के रूप में अदा करते है|

माधुरी दीक्षित

बीते 90 के दशक की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मुंबई के वर्ली इलाके में बने एक शानदार और आलीशान घर में रहती हैं| कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित, अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ इस बंगले में रहने के लिए तकरीबन 12.5 लाख रुपए महीने रेंट देती हैं|

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ही एक 5 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट लीज पर ले रखा है, और ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस इस बंगले के लिए प्रियंका चोपड़ा को हर महीने 6.78 लाख रुपए देती है|

सनी लियोनी

बॉलीवुड की बेहद हॉट और बोल्ड अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस सनी लियोन मुंबई के अंधेरी में बने एक 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहती है, जो कि बेहद लग्जरियस और आलीशान है| इनके इस अपार्टमेंट की बात करें तो, यह एक्ट्रेस सेलीना जेटली का एक अपार्टमेंट है, जिसके लिए वह रेंट पर करती हैं| इसके अलावा अभी हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोन ने खुद का एक तकरीबन 16 करोड़ रुपयों का एक घर भी खरीदा है|

कृति सेनन

बॉलीवुड की बेहद यंग और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुंबई शहर में एक रेंटेड घर में रहती हैं| कृति सेनन की बात करें तो, वह बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स होम में रहती हैं, जिसके लिए एक्ट्रेस हर महीने पूरे 10 लाख रुपए रेंट अदा करती हैं|

By Anisha