बॉलीवुड की बात करें तो अक्सर ही यहाँ से नये रिश्ते जुड़ने और टूटने की खबरें आती रहती है| अक्सर ऐसा देखने को मिलता है के एक दुसरे से अलग होने के बाद काफी जल्दी सितारे अपने लिए दूसरा पार्टनर तलाश लेते हैं पर वहीँ दूसरी तरफ बॉलीवुड में हमारे बीच कई ऐसे सितारे भी रहे हैं जिन्होंने एक शादी के रिश्ते में असफल होने के बाद दोबारा शादी ही नही की| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको इन्ही सितारों से मिलाने जा रहे हैं…

करिश्मा कपूर

90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर नें बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी रचाई थी पर उनका यह रिश्ता साल 2016 में खत्म हो गया| इसके बाद करिश्मा नें दुबारा शादी ही नही की और आज भी एक्ट्रेस एक सिंगल मदर की तरह अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है|

पूजा भट्ट

लिस्ट में अगला नाम पूजा भट्ट का है जो के बॉलीवुड के ही मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बड़ी बेटी है| पूजा की बात करें तो साल 2014 में मनीष मखीजा संग इनका शादी का रिश्ता खत्म हुआ था जिसके बाद से पूजा नें आज तक शादी नही रचाई है|साथ ही बताते चले के ये दोनों आज भी अच्छे फ्रेंड्स है|

चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस चित्रांगदा ने गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा संग शादी रचाई थी पर इन दोनों का यह रिश्ता साल 2014 में ही टूट गया| इसके बाद एक्ट्रेस नें अपने करियर में पूरी तरह से फोकस किया और दुबारा इन्होने शादी के बारे में भी नही सोचा|

संगीता बिजलानी

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का नाम एक वक्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान संग जुड़ा था लेकिन बाद में संगीता नें क्रिकेटर मोहम्मद अजहर संग शादी कर अपना घर बसा लिया| इसके बाद साल 2010 में संगीता का तलाक हो गया जिसके बाद से आज तक संगीता अकेली ही है|

मनीषा कोईराला

बीते वक्त की बेहद मशहूर और कामयाब एक्ट्रेस मनीषा कोईराला नें सम्राट दहल संग शादी रचाई थी लेकिन मनीषा और सम्राट साल 2012 में अलग हो गये| बता दें के सम्राट दहल भारत नही बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से ताल्लुख रखते हैं|

ऋतिक रोशन

अपने हैंडसम लुक्स के लिए पूरे विश्व में जाने जाने वाले अभिनेता हृतिक रोशन नें अभिनेता संजय खान की बेटी सुजैन खान संग लव मैरिज की थी| लेकिन ये दोनों 14 सालों बाद साल 2014 में अलग हो गये| हालाँकि आज भी ये दोनों अच्छे फ्रेंड्स है और इन दोनों नें ही दूसरी शादी नही की है|

कोंकणा सेन

अभिनेता कोंकणा सेन नें अभिनेता रणवीर शौरी संग साल 2010 में शादी रचाई थी| पर ये दोनों बीते साल 2020 में अलग हो गये| इन दोनों के रिश्ते को खत्म हुए आज लगभग 1 साल हो गये है लेकिन अभी तक कोंकणा नें दूसरी शादी नही की है|

अमृता सिंह

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान नें अमृता सिंह संग शादी रचाई थी जिस शादी से सैफ दो बच्चों के पिता भी बने थे| लेकिन बाद में सैफ नें अरिता को तलाक देकर करीना कपूर संग शादी रचा ली| लेकिन इसके बाद भी अमृता सिंह नें दुबारा शादी नही की और अब भी अपने दोनों बच्चों के साथ ही ये रहती है|

By Akash