बीते दिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव नें एक दुसरे को तलाक दे दिया जिसकी जानकारी इन दोनों नें एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिये दी| और इन दोनों के तलाक के साथ फिल्म दंगल में नजर आई एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी काफी सुर्ख़ियों में नजर आई| वहीँ तमाम यूजर्स नें तो सीधे फातिमा को ही इस सब का जिम्मेदार ठहरा दिया| सोशल मीडिया पर लोगों का ऐसा कहना है के आमिर खान और किरण राव के तलाक की मुख्य वजह फातिमा ही है|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम फातिमा सना शेख से जुडी कुछ अनजानी बातें आपको बताने जा रहे हैं जिनकी आपको शायद ही जानकारी होगी|फातिमा की कहें तो इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी है के इनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था|

11 जनवरी, 1992 को हैदराबाद में जन्मी पतिम के पिता का नाम विपिन शर्मा था जो के जम्मू कश्मीर के एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुख रखते है| इनके पिता नें तबस्सुम संग शादी की थी जो के श्रीनगर के एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुख रखती थी और इसी वजह से बाद में फातिमा के परिवार में इस्लाम धर्म का पालन होने लगा और इनका नाम भी इसी वजह से फातिमा सना शेख रखा गया|

वहीँ अगर इनके करियर पर नजर डालें तो हम आपको बता दें के इन्होने बॉलीवुड में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कदम रखा था| और चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला जैसी फिल्मों में इन्होने चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह काम किया था| इन बॉलीवुड फिल्मों के अलावा फातिमा नें टीवी के कुछ सीरिअल्स में भी काम किया जिनमे बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो जैसे सीरिअल्स शामिल है| लेकिन अगर बात करें फिल्म संगल में निभाये गये इनके किरदार की तो यही से इनसे असली लोकप्रियता हासिल हुई थी|

फातिमा फिल्म दंगल के अलावा आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में भी नजर आ चुकी है| और ई बीच इन दोनों के लिंकप की खबरें भी काफी अधिक सामने आई थी| इसके अलावा कुछ खबरें उन दिनों भी इन्हें लेकर वायरल हुई थी जब इन्हें दंगल में एक साथ देखा गया था| और ऐसे में अब जब आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबरें सामने आई है तब से फातिमा सना शेख भी काफी अधिक ट्रेंड कर रही हैं|

फातिमा को सबसे सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड करते देखा जा रहा है जहाँ इनके ऊपर तरह तरह के मीम्स भी बन रहे हैं जिनमे लोगों को ऐसा कहता देखा जा सकता है के फातिमा की वजह से ही आमिर खान और किरण राव अलग हुए है| हालाँकि असल में अभी कोई भी सच्चाई सामने नही आई है| वहीँ अगर आमिर खान और किरण राव के रिश्ते की बात करें तो इनके रिश्ते की खूबसूरत बोन्डिंग पूरे बॉलीवुड में जानी जाती थी लेकिन अब जब ऐसी खबरें आ रही है तो फैन्स भी इससे काफी हैरत में है|और इस वक्त अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल भी है के आखिर ऐसी क्या बड़ी वजह रही जिसके चलते आमिर और किरण को तलाक का फैसला लेना पड़ा|

By Akash