बॉलीवुड अभिनेतियों की बात करें तो अक्सर ही इन्हें इनके परफेक्ट बॉडी शेप और लुक्स के लिए जाना जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिनकी हाइट इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं से भी काफी अधिक है| तो चलिए हम एक एक करके आपको मिलाते हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से और साथ ही बताते है के आखिर कितनी है इनकी हाइट…

युक्ता मुखी

8 अक्टूबर,1979 को जन्मी एक्ट्रेस युक्ता मुखी की बात करें तो बॉलीवुड में उनके फ्लॉप हो जाने का एक मुख्य कारण उनकी लम्बाई को भी बताया जाता है| युक्ता की कहें तो इनकी हाइट पूरे 6 फीट 1 इंच है और इसी कारण युक्ता बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से लम्बी है|

सुष्मिता सेन

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी 90 के दशक की बेहद मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते एक लम्बे वक्त से फिल्मों से दूर है| पर हम आपको बता दे के इनकी अधिकतर फिल्मों में इनकी लम्बाई इनके को-एक्टर्स से अधिक ही नजर आई है| सुष्मिता की कहें तो इनकी हाइट 5 फीट 7 इंच है|

कटरीना कैफ

16 जुलाई,1983 को जन्मी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल है| कैटरीना की कहें तो इनकी हाइट पूरे 5 फीट 6 इंच है जो के बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से भी ज्यादा ही है|

नरगिस फाखरी

20 अक्टूबर,1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मी खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी  भी हाइट के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेताओं को पीछे छोडती है| नरगिस की कहें तो इनकी हाइट पूरे 5 फीट 9 इंच है|

अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हाइट 5 फीट 6 इंच है| हालाँकि अब अनुष्का शादी के बाद से फिल्मों से दूरी बना चुकी है पर आज भी सोशल मीडिया पर ये काफी ज्यादा एक्टिव रहती है|

शिल्पा शेट्टी

बीते वक्त की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की हाइट पूरे 5 फ़ीट 6 इंच है| और इसी कारण अपनी अधिकतर फिल्मों में ये अभिनेताओं के बराबर या उनसे लम्बी ही देखि गयी है| साथ ही कई तस्वीरों में ये अपने पति राज कुंद्रा के बराबर देखि गयी है|

बिपासा बासु

बॉलीवुड की बेहद हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बासु अपने लुक्स और अंदाज़ से फैन्स के बीच अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी है| वहीँ अगर बात करें बिपाशा की हाइट की तो ये 5 फीट 7 इंच लम्बी है|

डायना पेंटी

2 नवंबर, 1985 को जन्मी खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस डायना पेंटी की हाइट पूरे 5 फीट 10 इंच है| और इन्हें लेकर भी ऐसा कहा जाता है के अपनी अधिक हाइट के चलते इन्हें बॉलीवुड में वो कामयाबी हासिल नही हो सकी|

सोनम कपूर

लिस्ट का आखिरी नाम बॉलीवुड के मजनू भाई यानि अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का है जो की बॉलीवुड की फैशन क्वीन के नाम से मशहूर है और अक्सर ही अपने लुक और स्टाइल की वजह से सुर्ख़ियों में छाई रहती है |सोनम की कहें तो इनकी लम्बाई 5 फीट 9 इंच है और इसी के साथ ये बॉलीवुड की अभी की सबसे लम्बी एक्ट्रेस भी मानी जाती है|

 

By Akash