अपनी आंखें इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे भाई बहनों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो के एक दूसरे के सगे भाई बहन नहीं लगते हैं| और साथ ही यह भी बताने जा रहे हैं एक दूसरे के साथ ये कैसा बांड शेयर करते हैं|

धर्मेन्द्र

लिस्ट का पहला नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का है जिन्होंने असल जिंदगी में कुल 2 शादियां रचाई हैं| इनमें धर्मेंद्र की पहली शादी से प्रकाश कौर संग हुई थी और इस शादी से धर्मेंद्र दो बेटों के पिता बने थे जिनके नाम सनी देओल और बॉबी देओल है|

वही अपनी शादी के बाद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने दूसरी बार शादी रचाई थी और धर्मेंद्र शादी से दो बेटियों के पिता बने थे जिनके नाम ईशा देओल और आहना देओल है| जानकारी के लिए बता दें पहली पत्नी के दोनों बेटे के हेमा मालिनी की दोनों बेटियों के साथ इतने अच्छे संबंध नहीं है| इसका अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कितनी बार निशा देवर की शादी में भी सनी देओल शामिल नहीं हुए थे|

महेश भट्ट

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के बेहद मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट का है जिन्होंने कुल 2 शादियां की हैं| महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट के साथ हुई थी जिससे यह 2 बच्चों के पिता बने थे जिनके नाम पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं| शादी के बाद सोनी राजदान के साथ महेश भट्ट ने अपनी दूसरी शादी की थी जिससे महेश भट्ट दोबारा दो बेटियों के पिता बने थे जिनके नाम शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट है|

बताते चलें के बेटे राहुल भट्ट और बेटी आलिया भट्ट दोनों एक ही शहर में रहने के बावजूद एक दूसरे से काफी दूर रहते हैं और इसी से इनके बीच के संबंधों का अंदाजा लगाया जा सकता है| हालांकि बीते कुछ वक्त से यह कड़वाहट थोड़ी कम हुई है और कुछ मौकों पर महेश भट्ट को अपने चारों बच्चों के साथ देखा गया है|

बोनी कपूर

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर बोनी कपूर ने भी कुल 2 शादियां रचाई थी जिनमें पहली पत्नी मोना कपूर से बोनी कपूर कुल 2 बच्चों के पिता बने थे जिनके नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है| वह इसके बाद बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी संग अपनी दूसरी शादी रचाई थी और इस शादी से बोनी कपूर दो बेटियों के पिता बने थे जिनके नाम जानवी कपूर और खुशी कपूर है|

अगर बीते वक्त की कहे तो अर्जुन कपूर के रिश्ते अपनी दोनों बहनों जानवी कपूर और खुशी कपूर के साथ उतने अच्छे नहीं थे| लेकिन साल 2018 में जब श्रीदेवी हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई, तब से अर्जुन कपूर अपनी बहनों के थोड़े करीब जरूर आए हैं|

सैफ अली खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान मैं अमृता सिंह के साथ अपनी पहली शादी रचाई थी जिससे यह ये एक बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा अली खान के पिता बने थे| इसके बाद सैफ अली खान ने एक्ट्रेस करीना कपूर संग दूसरी बार शादी की थी जिससे सैफ अली खान दोबारा दो बेटों के पिता बने हैं इनके नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है|

बता दे करीना के बेटे तैमूर अली खान के साथ बहन सारा अली खान के काफी अच्छे संबंध हैं और इसके साथ ही भाई अब्राहिम अली खान भी अपने भाई तैमूर का खासा ख्याल रखते नजर आते हैं| इसके अलावा कई तस्वीरों में भी यह सभी भाई बहन एक साथ देखे जा चुके हैं|

By Akash