अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी नीलामी लाखों-करोड़ों में हुई थी| और इसके पीछे की वजह यह थी कि इन चीजों का इस्तेमाल कुछ बॉलीवुड फिल्मों में मशहूर सितारों द्वारा किया गया था…

सलमान खान का तौलिया

फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ मैं सलमान खान को एक तोलिया के साथ ‘जवानी फिर न आए’ गाने में डांस स्टेप करते हुए देखा गया था| बता दे, नीलामी के वक्त इस तोलिए की कीमत लगभग 1.42 लाख रुपए तय की गई थी जिसे स्नेहा फाउंडेशन को डोनेट किया गया था|

आमिर खान का बैट

आमिर खान की फिल्म लगान में जिस बैट से छक्का लगाकर अपनी टीम को जिताया था उसके ऊपर पूरी टीम का साइन करा कर उसे 56 हजार रूपों में बेचा गया था जिसकी राशि कैंसर हॉस्पिटल को दान की गई थी|

अक्षय कुमार का सूट

फिल्म ओ माय गॉड में अक्षय कुमार को एक सूट पहने हुए देखा गया था| बता दे इस सूट को पूरे 15 लाख रुपयों में नीलाम किया गया था जिसकी धनराशि चैरिटी में डोनेट की गई थी|

प्रियंका चोपड़ा के हील्स

UNICEF के सेव गर्ल्स कैंपेन के दौरान प्रियंका चोपड़ा को एक हॉट पिंक हील्स में देखा गया था| बता दे इसे पूरे 2 लाख 50 हजार रुपया में नीलाम किया गया था जिसकी राशि कैंपेन में ही दी गयी थी|

माधुरी दीक्षित का लहंगा

फिल्म देवदास में माधुरी दीक्षित ने सांग ‘मार डाला’ मैं बेहतरीन डांस किया था और इसी वजह से माधुरी जिस हरे रंग के लहंगे में नजर आई थी उसे पूरे 3 करोड रुपए में नीलाम किया गया था|

शम्मी कपूर का स्कार्फ

फिल्म जंगली में शम्मी कपूर ने जो स्कार्फ पहना था उसे पूरे 1.56 लाख रुपया में नीलाम किया गया था|

माधुरी दीक्षित की साड़ी

फिल्म बेटा के गाने ‘धक-धक’ पर माधुरी दीक्षित ने एक पीली रंग की साड़ी में बेहतरीन डांस किया था| बता दे माधुरी दीक्षित की साड़ी को पूरे 80 हजार रुपया में नीलाम किया गया था जिसके पैसे चैरिटी में डोनेट किए गए थे|

देव आनंद की तस्वीरें

गुजरे वक्त की दिग्गज अभिनेता देवानंद द्वारा साइन की गई 45 ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों को लगभग 4 लाख की कीमत में बेचा गया था|

फारुख शेख की अंगूठी

अभिनेता फारुख शेख को अपनी फिल्म उमराव जान में एक फिरोजी पत्थर की अंगूठी पहने देखा गया था| जानकारी के लिए बता दें, इस अंगूठी को तकरीबन 96 हजार रूपों में बेचा गया था|

करीना कपूर की साड़ी

फिल्म हीरोइन में करीना कपूर को ‘हलकट जवानी’ सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा गया था जिसमें गुलाबी रंग की साड़ी पहने एक्ट्रेस बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही थी| बता दे, काफी ऊंचे दाम में इस साड़ी की नीलामी हुई थी पर इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई|

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की ‘बॉम्बे वेल्वेट’ के कॉस्ट्यूम्स

फिल्म बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर एक बिहारी अनोखी आउटफिट में देखे गए थे| बता दे, इन कपड़ों की नीलामी भी काफी अधिक दाम में हुई थी और इस राशि को नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाया गया था|

By Akash