बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास की जोड़ी आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे जानी-मानी और मशहूर जोड़ियों में शामिल हो चुकी है| आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस कपल के लाखों फैंस मौजूद है, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका और निक जोनस भी अक्सर अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री से लोगों के दिलों को जीतते देखे जाते हैं| यह दोनों अक्सर ही अपनी असल जिंदगी से जुडी अपडेट्स को लेकर अक्सर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं|

इन दोनों को अक्सर ही अपने किसी इंटरव्यू या फिर टॉक शो में देखा जाता है जहां इन्हें अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा जाता है| ऐसे में एक बार फिर से निक जोनस के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा खुलासा किया है इस बात को जानने के बाद प्रियंका के लाखों फैंस हैरत में पड़ गए हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी खबर से रूबरू कराने जा रहे हैं…,

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के बारे में बताया है के उन्हें प्रियंका की वह फिल्म बेहद पसंद आई थी जो असल में बॉक्स ऑफिस पर एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी, और इस फिल्म ने कोई अधिक सफलता भी नहीं हासिल की थी| लेकिन इस फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि कई बार देखने के बाद भी निक जोनास इस फिल्म से बोर नहीं हुए हैं|

बता दे, अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा टाइम्स लिटरेचर फेस्टिवल मैं शामिल हुई थी जहां उन्होंने अपने और निक जोनास के रिश्ते के बारे में बात की थी और साथ ही एक दूसरे के अंडरस्टैंडिंग के बारे में भी उन्होंने बात की थी| यहां पर भी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को लेकर ऐसा कहा था कि उन्हें इस बात की काफी खुशी है क्योंकि शादी एक ऐसे शख्स से हुई है जॉन के क्रिएटिव आइडियाज को समझता है और उनका सम्मान भी करता है|

आगे प्रियंका चोपड़ा ने बताया एक दूसरे को डेट करते हुए कभी इन दोनों ने एक दूसरे के काम नहीं देखे थे| हालांकि शादी के बाद एक तरफ जहां निक जोनस ने अपनी कई म्यूजिक एल्बम्स प्रियंका को दिखाई, बल्कि उन्होंने भी प्रियंका की कई फिल्में देखी थी| इस बीच निक जोनास को प्रियंका चोपड़ा की जो फिल्म सबसे अधिक पसंद आई थी वह फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ थी| प्रियंका के मुताबिक निक जोनास इस फिल्म को कई बार देख चुके हैं और उन्हें एक्ट्रेस की यह फ्लॉप फिल्म काफी अधिक पसंद है|

बात करें अगर प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की तो हम आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा की है फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी और यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, अलका शर्मा, अनिल कपूर और राहुल राय सहित कई अन्य सितारे मौजूद थे| इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था जो 86 करोड़ के बजट में बनी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी|

हालाँकि निक जोनस के लिए प्रियका चोपड़ा की फिल्मो में यह उनकी पसंदीदा फिल्म है जिस बारे में खुद प्रियंका नें बताया था|

By Akash