बॉलीवुड इंडस्ट्री की नंबर वन अदाकारा दीपिका पादुकोण  वर्तमान समय में हिंदी सिनेमा जगत की सबसे पॉपुलर और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं| दीपिका पादुकोण ने अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरती से देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है |दीपिका पादुकोण ने  अपनी मेहनत और काबिलियत के बदौलत आज फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और वो इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है|

लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अदाकारा दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय पाई जाती हैं और  सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है| दीपिका पादुकोण आए दिन अपने  सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी नई-नई पोस्ट साझा करती रहती है और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती है|  इसी बीच दीपिका पादुकोण ने   अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक बेहद ही यूनिक वीडियो साझा किया है और दीपिका का यह वीडियो  इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है |दीपिका पादुकोण के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और  वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं|

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)


बता दे दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में पहले तो दीपिका पादुकोण अपने बचपन के बारे में बताती हुई नजर आ रही है और उसके बाद वीडियो में दीपिका पादुकोण के बचपन की बैक टू बैक तस्वीर सामने आने लगती हैं और इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का बेहद ही क्यूट और शरारती अंदाज देखने को मिल रहा है|

दीपिका पादुकोण के इस वीडियो में उनके चाइल्डहुड डेज  से लेकर उनके स्कूल टाइम में  मेडल जीतने तक की सभी तस्वीरें मौजूद है| इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण कभी साइकिल पर बैठी हुई दिखाई दे रही है तो कभी टेबल के नीचे छिपी हुई| दीपिका के इस वीडियो में एक तस्वीर है जिसमें वह येलो कलर का लहंगा पहनी हुई है और अपने माथे पर छोटी सी बिंदी भी लगाई हुई नजर आ रही है| इस तस्वीर में  बेहद ही ग्लैमरस दिखने वाली दीपिका पादुकोण कभी ज्यादा हेल्दी और चब्बी  दिखाई दे रही है|

दीपिका पादुकोण के इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ये विडियो  सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है और  इस वीडियो पर  दीपिका पादुकोण के फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं| गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अभी कुछ समय पहले ही अपने कुछ वीडियोस  साझा किए थे |इन वीडियोस में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर के साथ करती हुई नजर आ रही थी और इसके अलावा दीपिका ने  एक हॉरर वीडियो भी ज्यादा किया था जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था|

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो  दीपिका जल्द ही  बॉलीवुड फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली है इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन नजर आएंगे| इसके साथ ही दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में भी नजर आएंगी और इस फिल्म में  दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे|

By Anisha