बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल खुशी कपूर ने बीती 5 नवंबर की तारीख को अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| खुशी कपूर की बात करें तो यह बॉलीवुड की बेहद जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं जो आज हमारे बीच मौजूद नहीं है| हालांकि खुशी कपूर आज काफी पॉपुलर हो चुके हैं और इनके भी आज लाखों चाहने वाले मौजूद हैं जिस वजह से जन्मदिन के मौके पर फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा लाखों लोगों ने इन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी|

खुशी कपूर को जन्मदिन के मौके पर उनके भाई अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| अपनी इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहने खुशी कपूर, जानवी कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर नजर आ रही है|

इस तस्वीर की बात करें तो यह तस्वीर इसी साल की दिवाली की तस्वीर हैं जिसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है| कैप्शन में अर्जुन कपूर ने सबसे पहले अपनी बहन खुशी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और इसके बाद उन्होंने अपनी बहन जानवी कपूर पर कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा है के शायद  जान्हवी ‘फिस्को फोटोशूट’ के लिए ख़ुशी के कपड़े ‘चोरी’ करना बंद कर देंगी।

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर खुशी कपूर ने भी कमेंट करते मजाकिया अंदाज़ में लिखा है-‘हाहाहाहा मैं भी सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं’| वही खुशी कपूर के अलावा अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर कपूर खानदान के कई अन्य लोगों के भी कमेंट देखने को मिल रहे हैं| अधिकतर लोग खुशी कपूर को उनके जन्मदिन के खास मौके पर जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं| खुशी कपूर को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कई फैंस के साथ-साथ अर्जुन कपूर के भी कई फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| बीते दिनों खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करती भी नजर आई थी|

वहीं अगर अभी हाल ही में बीते कुछ दिनों पहले की बात करें तो अर्जुन कपूर और खुशी कपूर सहित कपूर खानदान के कई मशहूर सितारों को अभिनेता संजय कपूर के जन्मदिन के मौके पर एक साथ देखा गया था| यहां पर भी खुशी कपूर का लुक काफी वायरल हुआ था और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में नजर आई थी|

वही अगर खुशी कपूर के कैरियर की बात करें तो इन्होंने अभी तक बॉलीवुड में अपना डेब्यू नहीं किया है| हालांकि खुशी का पूरा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और अगर इनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर नजर डालें तो इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों चाहने वाले मौजूद हैं| वहीँ खुशी कपूर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और इन्हें अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए भी देखा जाता है|

लेकिन अगर बात करें अर्जुन कपूर और जानवी कपूर की तो यह दोनों ही फिल्म जगत में एंट्री कर चुके हैं और यह कहना भी गलत नहीं होगा अर्जुन कपूर ने फिल्म जगत में काफी कामयाबी भी हासिल कर ली है|

By Akash