दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक है और यह कपल शादी के बाद से ही प्रशंसकों का पसंदीदा कपल बना हुआ है| रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी को 4 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है परंतु आज भी इन दोनों के बीच वही प्यार और अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है|

दीपिका और रणबीर एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं और वही यह दोनों एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करने का भी मौका नहीं छोड़ते| जहां रणबीर सिंह दीपिका पादुकोण को अपनी पत्नी के रूप में पाकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणबीर सिंह पर जान लुटाती है और इस कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है|

वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ का एक सी फेसिंग आलीशान फ्लैट खरीदा था और अब रणबीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण अलीबाग स्थित एक बेहद खूबसूरत और लग्जरियस वेकेशन होम के मालिक बन चुके हैं|

वही बीते 19 अगस्त 2022 को कृष्ण जन्माष्टमी के बेहद शुभ अवसर पर एक कपल ने अपने इस घर में गृह प्रवेश पूजा का आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें अभिनेता रणबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है| इन तस्वीरों को देखने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैन बेहद खुश है और इस कपल को उनके नए घर में गृह प्रवेश के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है|

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा स्टोरी पर गृह प्रवेश पूजा की कई तस्वीरें साझा की है जिनमें से पहली तस्वीर में रणबीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नए घर में गृह प्रवेश की पूजा करते हुए देखे जा सकते हैं| इस तस्वीर में पति-पत्नी हवन की अग्नि में आहुति देते हुए नजर आ रहे हैं|

वही एक तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों पूजा के दौरान अर्पित करते हुए देखे जा सकते हैं| एक और तस्वीर में रणबीर और दीपिका एक दूसरे के हाथों में हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में रणवीर नारियल फोड़ कर उसका पानी निकालते हुए देखे जा सकते हैं|

वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने एक और बेहद खास तस्वीर साझा की है जिसमें रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपने नए घर के मेन गेट पर दिखाई दे रहे हैं और यह दोनों अपने गेट का लॉक खोलते हुए देखे जा सकते हैं| हालांकि इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और दोनों के केवल हाथ दिखाई दे रहे हैं|

एक और तस्वीर में दीपिका पादुकोण हवन कुंड में भी डालती हुई देखी जा सकती है और रणवीर सिंह उनके साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं| बता दे दीपिका पादुकोण में अब तक गृह प्रवेश पूजा की कोई भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर नहीं किया है|

आपको बता दें अभी तक इसका पलके इस प्रॉपर्टी की कोई भी तस्वीर या कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है हालांकि सोशल मीडिया पर गृह प्रवेश की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है| गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने बांद्रा स्थित जो सी फेसिंग आलीशान फ्लैट खरीदा है वह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत और सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीचो-बीच स्थित है|

By Anisha