दीया और बाती हम, घर की लक्ष्मी बेटियां और स्वरागिनी जैसे कई सफल और शानदार सीरियल्स में नजर आ चुके एक्ट्रेस नूपुर अलंकार आज टीवी इंडस्ट्री की एक काफी जानी मानी और सक्सेसफुल अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान रखती हैं,जिन्होंने अभी तक अपनी जिंदगी के तकरीबन 27 साल अभिनय की दुनिया में बिताये है,लेकिन अब 49 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है और इसी वजह से अब वह काफी खबरें और सुर्खियों में छाई हुई है|

दरअसल, एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने अपना एक्टिंग करियर खत्म करने का फैसला ले लिया है और इसके बाद उन्होंने सन्यास भी ले लिया है| साथ ही नूपुर अलंकार अब अपने पति से भी अलग हो गई हैं, जिसके बाद वह बाकायदा भगवा वस्त्र धारण किए हुए, माथे पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए नजर आई हैं| इसके बाद एक्ट्रेस का कहना है कि अब जोगन बनकर वो हिमालय के ओर निकल चुकी है|

इस बारे में बात करते हुए नूपुर अलंकार ने कहा है कि उन्होंने फरवरी में ही सन्यास ले लिया था और वह धार्मिक स्थलों पर घूमने और जरूरतमंदों की मदद करने में व्यस्त थी| उन्होंने कहा कि हमेशा से ही अध्यात्म की तरफ उनका झुकाव रहा है और उन्होंने हमेशा इसका पालन किया है, और अब जिंदगी में वह वक्त आया है जब वह पूरी तरह से खुद को इस में समर्पित करना चाहती हैं| इसके साथ-साथ उन्होंने सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में बिताए समय के लिए शुक्रिया किया है|

आपको बता दें, अभिनेत्री नूपुर अलंकार अब सन्यासी बन चुकी हैं और वह मुंबई से हिमालय तक की यात्रा पर निकल चुकी हैं, जो कि वास्तव में एक बहुत ही बड़ा कदम है| अभिनेत्री के मुताबिक हिमालय में रहने से उनकी आध्यात्मिक जर्नी का विकास होगा और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने मुंबई वाले घर को किराए पर दे दिया है|

जानकारी के लिए बता दें, नूपुर अलंकार ने बीते साल 2002 में एक्टर अलंकार श्रीवास्तव के साथ शादी रचाई थी और उन्होंने जैसे ही अपने ससुराल के लोगों को अपने सन्यासी बनने की इच्छा जाहिर की है, उसके बाद सभी ने उनके इस निर्णय का सहयोग किया है और अपनी हिमालय की यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने अपने पति और सास से मुलाकात भी की|

मीडिया से हुई एक और बातचीत में उन्होंने बताया कि कई लोगों के बारे में ऐसा सोच रहे हैं कि वह भावनात्मक रूप से एक दम टूट चुकी हैं और इसी वजह से उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है, पर अभिनेत्री के मुताबिक अध्यात्म के रास्ते पर जाने के लिए उन्हें किसी भी बहाने की जरूरत नहीं है|

उन्होंने कहा कि अब वह जमीन पर सोती हैं और एक समय खाती हैं, और वह भी पूरे दिन में सिर्फ एक कच्चा पपीता और सेब| उनके पास आज 4 जोड़ी कपड़े और 1 जोड़ी चप्पल मौजूद है, और उन्हें अब अपने खर्चों की चिंता नहीं है क्योंकि अब उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है|बताते चलें, सभी लोगों में सिर्फ उनकी बहन जिज्ञासा एकमात्र ऐसी हैं, जो अपनी बहन नूपुर के लिए गए फैसले से बिल्कुल भी हैरान नहीं है|

By Akash