अक्सर ऐसा देखा जाता है के कुछ अभिनेत्रियाँ मॉडर्न विचारधारा में इतनी अधिक खो जाती है के वो अपनी देश की संस्कृति, नीजी और पारिवारिक जीवन से ही दूर होने लगती है| पर आज की हमारी यह पोस्ट एक ऐसी अभिनेत्री पर है जिन्होंने टीवी जगत में काफी अधिक नाम कमाया है पर बावजूद इसके आज भी ये अपने परिवार और संस्कृति के बेहद नजदीक है| ये कोई और नही बल्कि ‘दिया और बाती हम’ की लीड एक्ट्रेस दीपिका सिंह है जिन्होंने सीरिअल में संध्या राठी के किरदार को निभाया था|

सुबह सुबह पूजा

अपने दिन की शुरुआत दीपिका पूजा के साथ करती है और कई बार तो इनके पति रोहित गोयल भी इनके संग पूजा में शामिल होते नजर आते है| बता दें के दीपिका का ऐसा मानना है के सुबह सुबह पूजा करने से बॉडी में पोजिटिव एनर्जी का फ्लो होता है और दिन भी अच्छा अच्छा गुजरता है|

माँ और सास दोनों को एक जैसा प्यार

अपनी माँ और सास से बोन्डिंग की कहें तो ये दोनों से ही काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इसकी एक झलक मदर्स दे के दिन देखने को मिली थी जब दीपिका नें अपनी माँ और सास दोनों के लिए ही प्यारा सा मैसेज पोस्ट किया था| अपने इंटरव्यू में तो दीपिका यहाँ तक कह चुकी है के अपनी दोनों माँ के बिना वो जीवन की कल्पना भी नही कर सकती|

रीती रिवाजों का सम्मान

जहाँ एक तरफ दीपिका एक जानी मानी और मॉडर्न एक्ट्रेस बन चुकी है पर बावजूद इसके वो भारतीय संस्कृति का काफी सम्मान करती हैं| साथ ही नीजी जिंदगी में भी दीपिका तमाम त्योहारों, रीति रिवाज़ो और रस्मों का ख़ासा ध्यान रखती हैं|

जॉइंट फैमिली को महत्व

कई लडकियों में ऐसा स्वभाव आज देखने को मिलता है के उन्हें छोटे परिवार में रहना पसंद होता है और पूरी जॉइंट फॅमिली में रहना उन्हें रास नही आता| पर दीपिका इसके बिल्कुल विपरीत अपनी बड़ी सी जॉइंट फॅमिली के साथ काफी ख़ुशी से रहती हैं|

दूसरों को स्पेशल महसूस करान

दीपिका का ऐसा मानना भी रहा है के अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स है जो के आपका हमेशा ख़याल रखता है और आपको अच्छी तरह से समझता है तो आपका भी यह फर्ज बनता है के वक्त वक्त पर उसे भी ऐसा महसूस कराते रहे के वो आपके लिए कितना स्पेशल है|

बच्चों के साथ अच्छा समय बिताना

घर के बडो के साथ साथ बच्चों का भी दीपिका ख़ास ध्यान रखती हैं और शायद इसी लिए ये अपने परिवार के बच्चों की भी ये फेवरेट है| साथ ही बताते चले के कितने भी व्यस्त होते हुए ये अपने बच्चे का हमेशा ख़याल रखती हैं|

मस्ती और चुलबुलापन

जहा एक तरफ दीपिका एक सेल्फ डिपेंडेंट महिला है वहीँ दूसरी तरफ ये काफी खुले स्वभाव वाली भी है| दीपिका पनी लाइफ के हर लम्हे को खुलकर जीने और एन्जॉय करने में विश्वास रखती हैं और ऐसे में मस्ती और शरारत भी इनके स्वभाव का अहम हिस्सा है|

पापा की लाडली

अन्य बेतियोंम की तरह दीपिका भी अपने पिता की लाडली है और इनके पिता भी इन्हें लेकर काफी सपोर्टिव है| बता दे के अपने पिता के हर जन्मदिन पर वो उनके लिए कुछ न कुछ स्पेशल जरूर करती है|

 

By Anisha