टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियां  मौजूद है जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से   टेलीविजन इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहे हैं| आज हम बात करने जा रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के एक ऐसे ही पॉपुलर और  बेहद खूबसूरत अदाकारा के बारे में जो की  टेलीविजन इंडस्ट्री सबसे चहिती बहु रानियां में से एक है|

दरअसल हम बात कर रहे हैं  स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर और चर्चित सीरियल दीया और बाती हम में  संध्या बिंदनी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह के बारे में  जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था और आज भी दीपिका सिंह को लोग संध्या बिंदनी के  नाम से जानते हैं| आपको बता दें  सीरियल दीया और बाती हम में दीपिका सिंह  संध्या बिंदनी का किरदार निभाई थी तो वही टीवी एक्टर अनस राशिद सूरज के किरदार में नजर आए थे और दर्शकों को संध्या और सूरज की जोड़ी बेहद पसंद आई थी| यह सीरियल लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया था |

आपको बता दें अभिनेत्री दीपिका सिंह ने  दीया और बाती हम सीरियल के प्रोड्यूसर रोहित राज गोयल के साथ शादी रचाई है और शादी के बाद से ही दीपिका ने अपने अभिनय करियर को भी अलविदा कह दिया और वह लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर है| दीपिका सिंह भले ही छोटे पर्दे से दूर है परंतु वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने नए नए वीडियोस और तस्वीरें शेयर कर अपने प्रशंसकों को इंगेज रखती हैं| दीपिका सिंह अपने अधिकार इंस्टाग्राम हैंडल पर हर वायरल और  ट्रेंडिंग कंटेंट को अपने अंदाज में  रीक्रिएट करते साझा करती हैं और उनके यह वीडियोस सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल होते हैं|

देखें विडियो :


वही इन दिनों सोशल मीडिया पर  अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इस फिल्म के साथ-साथ इसके सभी गाने और डायलॉग भी  सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ तरीके से वायरल हो रहे हैं|वही  पुष्पा फिल्म का सॉन्ग सामी सामी भी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है और वही दीपिका सिंह ने भी  सामी सामी  गाने पर अपने अंदाज में बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी है और अपने इस डांस परफॉर्मेंस का वीडियो भी दीपिका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है|

दीपिका सिंह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से धूम मचा रहा है और वही बात करें दीपिका सिंह के आउटफिट के तो  इस वीडियो में दीपिका सिंह ब्लैक कलर के को-ऑर्ड आउटफिट और ऑरगेंजा श्रग में बला की खूबसूरत नजर आ रही है| दीपिका सिंह हमेशा की तरह अपनी एनर्जी टिक अंदाज और  शानदार एक्सप्रेशन से  इस गाने पर  गजब का  डांस परफॉर्मेंस दिया है और वही दीपिका सिंह इस गाने में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के स्टेप्स को  हुबहू कॉपी करती हुई नजर आ रही है| दीपिका सिंह ने अपने इस बेहतरीन वीडियो को साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,”सामी सामी “|

दीपिका सिंह का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है  और वही दीपिका सिंह के फैन अभिनेत्री के लुक, स्टेप, और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

By Anisha