पूरे विश्व की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग में सबसे ऊपर नजर आने वाली इंडियन प्रीमियर लीग का भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं| भारत में होने वाली इस T20 लीग में दुनिया के तमाम देशों के खिलाड़ी शामिल होने के लिए पहुंचते हैं, जिस वजह से कई अन्य देशों के लोग भी इस T20 लीग के इंतजार में रहते हैं

ऐसे में अब एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का ऐलान हो चुका है, जिस वजह से क्रिकेट लवर्स के बीच अब एक बार फिर से आईपीएल की चर्चाएं जोरों शोरों से हो रही हैं| वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी इंडियन प्रीमियर लीग इन दिनों काफी ट्रेनिंग टॉपिक बनी हुई है, और सोशल मीडिया पर भी इंडियन प्रीमियर लीग के प्रमोशंस काफी तेजी से चल रहे हैं|

इसी सिलसिले में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इसी वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं और साथ ही आपको यह वीडियो भी दिखाने जा रहे हैं…

दरअसल, इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किया गया है, जो वाकई बेहद दिलचस्प और मजेदार है| बात करें अगर इस वीडियो की तो इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल रजनीकांत के गेटअप में नजर आ रहे हैं| इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी सवारियों से भरी हुई एक बस को चलाते हुए नजर आ रहे हैं|

इसी वीडियो में आगे बस चलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी को एक पुलिसकर्मी है द्वारा रोका जाता है, इसके बाद ध्वनि सवारियों से भरी बस को बीच सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं| बस रोकने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनसे सवाल करता है- ‘ इधर क्या कर रहा है!’ तो इसके जवाब में धोनी वीडियो में कहते हैं- सुपर ओवर चल रहा है| इस वीडियो के आखिरी में धोनी आईपीएल की टैगलाइन कहते हुए नजर आते हैं-‘ ये टाटा आईपीएल है, यह पागलपन अब नॉर्मल है!’

सोशल मीडिया पर इंडियन प्रीमियर लीग के प्रमोशन का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे धोनी के फैंस के साथ-साथ कई अन्य क्रिकेट लवर्स भी जमकर पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ धोनी के रजनीकांत लुक और उनके स्टाइल की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही हैं और फैंस को इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देते हुए देखा जा सकता है|

जानकारी के लिए बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत इसी मार्च महीने की आने वाली 26 तारीख को होने जा रही है, जिसमें कुल 70 मैच खेले जाने हैं| शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल का फाइनल मैच 22 मई को खेला जाएगा|

इसके अतिरिक्त आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस नाम की दो टीमों को शामिल किया गया है, जिस वजह से इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में 8 नहीं बल्कि कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी, और यह पूरी लीग लगभग 2 से 2.5 महीने तक चलेगी|

By Akash