रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज हमारे भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे प्रतिष्ठित और अमीर बिजनेसमैन बन चुके हैं| अगर आज की कहे तो मुकेश अंबानी के पास ना केवल बेशुमार दौलत और शोहरत मौजूद है, बल्कि इसके साथ साथ आज मुकेश अंबानी पूरे देश में एक सेलिब्रिटी की तरह ही अपनी लोकप्रियता रखते हैं और इसी वजह से मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के तमाम सदस्य भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में नजर आते हैं|

बात करें अगर मुकेश अंबानी या फिर उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तो लोगों को उनसे जुड़ी खबरों में काफी दिलचस्पी रखते हुए देखा जाता है| मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उन्हें अक्सर ही तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है, और ऐसे में अपनी इन्हीं पोस्ट्स की वजह से नीता अंबानी सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में भी छाई रहती हैं|

नीता अंबानी की बात करें तो, रियल लाइफ में वह काफी डिवोशनल स्वभाव वाली एक महिला है, जिस वजह से उन्हें अक्सर ही पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में देखा जाता है| अपने घर पर पूजा पाठ करने के साथ-साथ नीता अंबानी अक्सर ही तमाम जगहों पर दर्शन करने के लिए भी पहुंचती हैं|

लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि नीता अम्बानी को जब भी किसी धार्मिक आयोजनो या पूजा-पाठ में शामिल होती है, तो हमेशा ही वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आती हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट की में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं और आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है…

नीता अंबानी के मुताबिक हिंदी शास्त्रों में लाल रंग को सबसे अधिक शुभ रंग माना गया है, और इसी वजह से वह पूजा-पाठ के दौरान अक्सर ही लाल रंग के कपड़ों को धारण करना ही पसंद करती हैं| बताते चलें, नीता अंबानी से शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी, तो वहां पर उन्होंने साड़ी तो नहीं पहनी थी, पर वहां पर भी उन्हें लाल रंग की ड्रेस में ही देखा गया था|

बता दे, नीता अंबानी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है जिस वजह से अपने खूबसूरत लुक्स की वजह से वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं| सोशल मीडिया पर निता अंबानी द्वारा शेयर की गई पोस्ट्स अक्सर ही वायरल हुई नजर आती हैं, और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि लोकप्रियता के मामले में आज नीता अंबानी अभिनेत्रियों से भी पीछे नहीं है|

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी इन सबके अलावा अभी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में देखी जाती हैं, और वह अपने शानदार और लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं| नीता अंबानी कई सारे ऐसे बेहद महंगे शौक रखती हैं, जिनके बारे में जानकर शायद आप खुद भी हैरत में पड़ जाएंगे| पर जब बात मुकेश अंबानी जैसे बेहद अमीर और नामी बिजनेसमैन तो यह शायद उतनी अधिक बड़ी बात भी नहीं है|

By Anisha