भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में सबसे महानतम क्रिकेटर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी साल 2007 से लेकर साल 2017 तक कप्तान के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम का बेहतरीन तरीके से मार्गदर्शन किया और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है|

महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं बल्कि समूचे विश्व में देखने को मिलती है और इन्होंने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों के शिखर पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है और आज भी महेंद्र सिंह धोनी हमारे देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं|

वही चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ है और इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से धोनी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी उत्तराखंड की खूबसूरत बर्फीली पहाड़ियों में एक दूजे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं |

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास सक्रिय नहीं रहते परंतु उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय पाई जाती हैं और वह आए दिन अपनी और अपनी फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है और इसी बीच बीते 27 अक्टूबर 2022 को साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है और इस तस्वीर में माही और साक्षी एक गाड़ी के सामने खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और आप देख सकते हैं कि इस गाड़ी का नंबर उत्तराखंड का है और ऐसे में यह तो साफ हो जाता है कि यह फोटो भी उत्तराखंड की है|

सामने आई तस्वीर में जहां साक्षी धोनी लाल जैकेट पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है वही महेंद्र सिंह धोनी ब्लैक कलर की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं| साक्षी धोनी ने इस फोटो को शेयर करते हुए माही पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है और उन्होंने कैप्शन में एक हर्ट वाली इमोजी भी शेयर किया है|

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ उत्तराखंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और इस तस्वीर में माही और साक्षी दोनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में एक दूजे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं| सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की तस्वीर सामने आने के बाद जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई है और इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी रचाई थी और इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम इन्होंने जीवा धोनी रखा है| महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल को लेकर जितना ज्यादा पॉपुलर है इतनी पॉपुलर इनकी और साक्षी की लव स्टोरी भी है और दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी|

इसके पहले 18 अगस्त 2022 को साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर किया था जिसमें धोनी और साक्षी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे थे|

By Anisha