बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज और लुक को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती है और इसी बीच जानवी कपूर दिवाली सीजन के आखिरी त्यौहार भाई दूज के मौके पर अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची थी और सौतेले भाई बहन की इस जोड़ी ने भाई दूज का त्यौहार बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है| वही सोशल मीडिया पर भी जानवी कपूर की कई तस्वीरें सामने आ गई है जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद हसीन दिखानी है|

एक समय था जब एक्ट्रेस जानवी कपूर और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर के बीच बात तक नहीं होती थी परंतु जानवी कपूर की मां श्रीदेवी के इस दुनिया से अलविदा कह जाने के बाद इन दोनों सौतेले भाई बहनों के बीच की दूरियां खत्म हो गई और अब दोनों एक दूजे के बेहद करीब आ गए हैं|जानवी कपूर और अर्जुन कपूर हर फैमिली फंक्शन और त्यौहार एक साथ मिलकर धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं और वही भले ही जानवी कपूर अर्जुन कपूर की शादी की बहन है परंतु इसके बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं|

ऐसे में भाई दूज के मौके पर जानवी कपूर अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ भाई दूज सेलिब्रेट करने के लिए उनके घर पहुंची थी जहां से जानवी कपूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जोकि इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही है| सामने आई तस्वीरों में जानवी कपूर अनारकली सूट पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और उन्होंने अपनी सिंपलीसिटी से हर किसी को दीवाना बना दिया है|

बता दे बीते 26 अक्टूबर 2022 को भाई दूज के मौके पर जानवी कपूर को फ्लोरल अनारकली सूट पहने हुए अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया था और इस दौरान जानवी कपूर ने अपने बालों को खुला रखा था और बहुत ही सिंपल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया था| इन तस्वीरों में जानवी कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही थी और उन्होंने अपनी सादगी भाई अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया है|

गौरतलब है कि इसके पहले बीते 26 जून 2022 को अर्जुन कपूर ने अपना 37 वां जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था और अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी स्टेप सिस्टर जानवी कपूर ने स्पेशल अंदाज में अपने सौतेले भाई बर्थडे विश किया था और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बड़े भाई के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की थी|

इस तस्वीर में जानवी कपूर और अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे और यहां बर्थडे बॉय ब्लैक कलर के फॉर्मल सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे वही जानवी कपूर पोल्का डॉट जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी| सोशल मीडिया पर जानवी कपूर की यह पोस्ट जमकर वायरल हुई थी और वही अपने स्टेप ब्रदर के साथ जानवी कपूर का खूबसूरत रिश्ता देखकर प्रशंसकों को भी बेहद खुशी हुई थी|

By Anisha