टेलीविजन इंडस्ट्री की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है परंतु इसके बावजूद भी इनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और सोशल मीडिया के माध्यम से यह अभिनेत्रियां अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती है और आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी बनी रहती है|

इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी जो कि भले ही आजकल छोटे पर्दे से दूर है हालांकि इसके बावजूद भी दिव्यंका त्रिपाठी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती है| दिव्यंका त्रिपाठी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर है और वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लगातार चर्चाओं में छाई रहती है|

दिव्यंका त्रिपाठी अपनी तस्वीरें और शार्ट वीडियोस को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती है और इन्हीं सब के बीच दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक रील वीडियो शेयर किया है जिसने दिव्यंका त्रिपाठी अपना गजब का डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है हालांकि इस वीडियो में दिव्यंका त्रिपाठी ट्रेडिशनल आउटफिट में नहीं बल्कि शॉर्ट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं |


वही दिव्यंका त्रिपाठी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी आउटफिट और बढ़े हुए वजन को देखकर नेटीजंस लगातार उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं और इस वीडियो पर कमेंट करके सोशल मीडिया यूजर्स उनसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट है|

दिव्यंका त्रिपाठी के इस वायरल हो रही वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर का शर्ट ड्रेस पहने हुए अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है और वही उनके चेहरे पर छाया ग्लो बहुत ही शानदार लग रहा है| एक्ट्रेस ने खुले बाल और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है और हमेशा की तरह दिव्यंका त्रिपाठी इस वीडियो में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं| दिव्यंका त्रिपाठी क्या यह वीडियो सामने आते ही चंद मिनटों में वायरल हो गया है |

दिव्यंका त्रिपाठी के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे पूछा है कि,” क्या आप प्रेग्नेंट है..”| वही एक और सोशल मीडिया यूजर ने दिव्यंका त्रिपाठी के इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है कि,” इस वीडियो में आपका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है..”| इसके अलावा दिव्यंका त्रिपाठी के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके शॉर्ट ड्रेस और उनके डांस को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए|

दरअसल दिव्यंका त्रिपाठी टीवी की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो कि पापुलैरिटी के लिए कभी भी छोटे कपड़ों का सहारा नहीं लेती और वह हमेशा ही ट्रेडिशनल आउटफिट में ही नजर आती हैं| दिव्यंका त्रिपाठी का यही सादगी भरा अंदाज उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आता है|

दिव्यंका त्रिपाठी की निजी जिंदगी की बात करें तो अदाकारा ने 8 जुलाई 2016 को अपने जीवन के प्यार विवेक दहिया के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इस कपल की शादी को पूरे 7 साल होने वाले हैं| दिव्यंका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल के तौर पर जाने चाहते हैं और इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी लोगों को बेहद पसंद आती है|

By Anisha