स्टार प्लस के बेहद पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर चुकी टीवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी आज फैंस के बीच किसी ना किसी वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं| दिव्यंका त्रिपाठी की बात करें तो, उनका नाम आज टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस में भी शामिल है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं और इन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ तमाम तस्वीरें-वीडियोस और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट को शेयर करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अब एक बार फिर से अपनी शेयर की गई कुछ तस्वीरों को लेकर इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिन्हें उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए शेयर किया है| दरअसल, दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव्स में वेकेशंस इंजॉय कर रही है और यह तस्वीरें उनकी इसी वैकेशन की हैं|

बीते कुछ वक्त से दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अपने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए नजर आए हैं, जिनमें इन्हें एक-दूसरे के साथ बेहद शानदार अंदाज में अपने वेकेशंस को इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है| शेयर की गई कई तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया बेहद कुल और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे कपल के फैंस द्वारा भी बेहद पसंद किया जा रहा है और इसके साथ साथ फैन्स इनकी इन तस्वीरों पर अपने प्यारे रिएक्शंस देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

शेयर की गई तस्वीरों की बात करें तो, एक तस्वीर में दिव्यंका और विवेक एक दूसरे के साथ पानी के बीच खड़े हुए बेहद रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें एक तरफ जहां एक्ट्रेस ने एक लाइट ब्लू और नेवी ब्लू कलर की आउटफिट पहन रखी है, तो वहीं दूसरी तरफ विवेक भी उसी रंग की शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रहे हैं| इसके अलावा एक और तस्वीर में विवेक और दिव्यंका पानी के बीच फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट और नारियल पानी का मजा लेते भी नजर आए हैं|

इसके अलावा एक तस्वीर में विवेक और दिव्यंका एक दूसरे के साथ आँखों में आँखें डाले हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें एक तरफ जहां विवेक ब्लैक कलर की शर्ट और टैन कलर की पेंट्स में नजर आ रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ दिव्यंका भी उनसे मैचिंग ब्लैक कलर की एक आउटफिट पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं|

बताते चले, दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने इसी जुलाई के महीने में बीती 8 तारीख को अपनी शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है, और इसके बाद ये दोनों अब एक बार फिर से इन दिनों एक दूसरे के साथ कुछ और हसीन यादों को बना रहे हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी और एक दूसरे से शादी करने से पहले यह दोनों एक दूसरे के को एक्टर्स हुआ करते थे|

By Akash