बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने अभी हाल ही में अपनी मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी थी | आलिया भट्ट ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से एक प्यारी सी फोटो शेयर करके अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ दुनिया को सुनाई थी और इन दिनों आलिया भट्ट अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज यानी कि अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और वह जल्द ही मां बनने वाली है|

आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इन दिनों प्रेग्नेंट है और वह भी बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली है| आलिया और सोनम कपूर के अलावा भी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि इन दिनों प्रेग्नेंट है और बहुत जल्द ही खुशखबरी देने वाली है और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको इंडस्ट्री की उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बहुत जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है|

सोनम कपूर

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का शामिल है और इन दिनों सोनम कपूर अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है| सोनम कपूर अभी हाल ही में लंदन से भारत वापस लौटी है दरअसल अभिनेत्री चाहती है कि वह अपने पहले बच्चे को अपने देश में जन्म दें| वही लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म भी हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी| मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर अगले महीने यानी कि अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और इसके लिए सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

आलिया भट्ट –

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी बहुत जल्द ही मां बनने वाली है| आपको बता दें आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई है और शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने अपनी तमाम प्रशंसकों को यह खुशखबरी दे दी है कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने जा रही हैं| इन दिनों आलिया भट्ट अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है|

अंकिता लोखंडे –

सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हो चुका है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता लोखंडे भी जल्दी मां बनने वाली है | अंकिता लोखंडे और उनके पति दिखती जैन अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड है| अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पिछले साल दिसंबर में शादी रचाई थी और इस कपल की शादी को 6 महीने पूरे हो चुके हैं और अब जल्द ही इनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है |

विनी अरोड़ा –

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा भी इन दिनों प्रेग्नेंट है और वह जल्दी मां बनने वाली है| अभिनेता धीरज धुपर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विन्नी अरोरा अगस्त महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी|

अलिया मनासा –

टीवी एक्ट्रेस आलिया मनासा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आलिया मानसा जल्दी मां बनने वाली है और उन्होंने अभी हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की थी|

 

By Anisha